{"_id":"5e9bca208ebc3e76b3253e27","slug":"three-indian-players-who-played-only-one-t20-international-match-and-never-came-back","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन भारतीय खिलाड़ी, जिनका पहला टी-20 मैच ही आखिरी मुकाबला साबित हुआ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीन भारतीय खिलाड़ी, जिनका पहला टी-20 मैच ही आखिरी मुकाबला साबित हुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टी-20 का फॉर्मेट जब क्रिकेट में आया तो दर्शकों से लेकर खिलाड़ियों के बीच इस बात को लेकर चर्चा चल गई कि क्या फटाफट क्रिकेट दर्शकों को जोड़ पाएगा। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने तो यहां तक कह दिया कि ये क्रिकेट के साथ मजाक है, लेकिन इस फटाफट फॉर्मेट ने क्रिकेट जगत में जो तहलका मचाया, उसकी दीवानगी आज खिलाड़ियों से लेकर फैंस के सिर चढ़ कर बोल रही है।
2007 में पहला ही टी-20 विश्व कप के जीत से इंडिया में छाया फटाफट क्रिकेट का खुमार फैंस पर इस कदर हावी हुआ कि वो जुनून के रूप में आईपीएल को दुनिया की सबसे फेमस लीग बना गया। भारत में आईपीएल को एक डेढ़ महीने के त्योहार की तरह मनाया जाता है।
शुरू में टी-20 फॉर्मेट में कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया, लेकिन जब उन्हें लगा कि इसमें खेलना चाहिए, तब तक देर हो चुकी थी। आइए जानते हैं उन तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिनका पहला टी-20 मैच ही आखिरी साबित हुआ।
2 of 4
दिनेश मोंगिया
- फोटो : social Media
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने अपना पहला टी-20 मुकाबला खेला। इस मैच में खेलने वाले दिनेश मोंगिया ने 45 गेंद खेलकर चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। वह चार्ल्स लेंगवेल्ट की गेंद पर रॉबिन पीटरसन के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद उन्हें कभी भारतीय टी-20 टीम में खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद वे बागी टी-20 लीग इंडियन क्रिकेट लीग से जुड़ गए और टीम में नहीं आए। मोंगिया को आईपीएल में भी खेलने का मौका कभी नहीं मिला। इस तरह से उनका डेब्यू टी-20 ही आखिरी मैच भी साबित हुआ।
3 of 4
राहुल द्रविड़
- फोटो : social Media
भारतीय टीम की दीवार कहे जाने वाले जेंटलमैन राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 31 अगस्त 2011 को टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में भारत को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। राहुल द्रविड़ ने इसमें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंद में 31 रन बनाए थे और समित पटेल के एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़ दिए थे। यह मैच द्रविड़ के टी-20 करियर का अंतिम मैच भी साबित हुआ। वह दोबारा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कभी नहीं खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए भारत के पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम का हिस्सा थे। बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 12 गेंद में 10 रन बनाए और चार्ल्स लेंगवेल्ट की गेंद पर आउट हुए। इस मैच में उन्होंने गेंदबाजी भी की। 2.3 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 12 रन खर्च किए और जस्टिन केम्प का विकेट चटकाया था। इसके बाद सचिन फिर कभी भारतीय टीम के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सके।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।