सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
PBKS Inning
125/2 (11.4 ov)
Shreyas Iyer 11(10)*
Prabhsimran Singh 50 (35)
Rajasthan Royals elected to bowl

जब कुछ इंच की वजह से बदल गए IPL चैंपिंयस, वो तीन मौके जब रन आउट ने डाला रंग में भंग

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 04 Dec 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
Three Run out in IPL Final who Change the Title Winner
एमएस धोनी रनआउट - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट के मैदान पर रन आउट कई बार मैच का रूख बदल देता है। जीती हुई बाजी हार में बदल जाती है। आईपीएल का 12 सीजन अब तक खेला गया है। कई मैच ऐसे हुए हैं, जिसके रोमांच ने सारी हदें पार कर दी हैं। कई बार ऐसा मौका भी आया है, जब एक रन आउट की वजह से टीम को अपना खिताब तक गंवाना पड़ा है। आइए हम आपको बताते हैं आईपीएल के तीन खिताबी मुकाबले के बारे में जिनमें एक रन आउट ने मैच का पूरा खेल ही बदल दिया था।

Trending Videos
Three Run out in IPL Final who Change the Title Winner
एमएस धोनी रन आउट - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल 2019 के खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हो गए। पूरे टूर्नामेंट में टीम की बल्लेबाजी उन्हीं के आसपास घूम रही थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस हाई प्रेशर मैच में जब धोनी बल्लेबाज के लिए मैदान पर आए, तो उनकी टीम को 57 गेंदों में 77 रन बनाने थे। रन लेने के क्रम में ईशान किशन ने धोनी को रन आउट कर दिया।

उनके रन आउट होने पर काफी विवाद हुआ, लेकिन काफी रीप्ले देखने के बाद उन्हें आउट दिया गया। उनके बल्ले से आठ गेंदों में दो रन ही बना पाए। अंत में चेन्नई को सिर्फ एक रनों से हार झेलनी पड़ी। महेंद्र सिंह धोनी रन आउट नहीं होते तो शायद उनकी टीम आसानी से इस मुकाबले को जीतकर एक और खिताब अपने नाम कर लेती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three Run out in IPL Final who Change the Title Winner
अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल 2010 का फाइनल भी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बोर्ड पर टांग दिए थे। मुंबई को अंतिम आठ गेंदों में 26 रन की जरूरत थी, तभी शानदार लय में खेल रहे अंबाती रायुडू रन आउट हो गए। इसके बाद अगली ही गेंद पर रायु़डू के साथ बल्लेबाजी कर रहे कीरोन पोलार्ड भी आउट हो गए। एक रन लेने के बाद पोलार्ड दूसरे रन के लिए भागे, लेकिन रायुडू तैयार नहीं थे। पोलार्ड को बचाने के लिए अंबाती ने खुद को रन आउट करवा लिया। मुंबई इंडियस यह मुकाबला हार गई।

Three Run out in IPL Final who Change the Title Winner
स्टुअर्ट बिन्नी - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल 2016 का फाइनल मुकाबला खेला गया सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच। मैच के अंतिम 12 गेंदों में आरसीबी को जीत के लिए 30 रन की जरूरत थी। पिच पर स्टुअर्ट बिन्नी के साथ सचिन बेबी थे। 18वें ओवर की पहली ही गेंद पर रन आउट हो गए। लॉन्ग ऑन पर खेलकर उन्होंने दो रन लेने की कोशिश की लेकिन दीपक हूडा के थ्रो से नहीं बच पाए।

उनके आउट होने के बाद सिर्फ गेंदबाज बचे थे और टीम को आठ रन से हार मिली। इस मैच में बल्लेबाजी के लिए उतरते ही बिन्नी ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। उनके बल्ले से सात गेंदों में 9 रन निकले थे। बिन्नी अगर अंत तक खेलते तो मैच का नतीजा कुछ भी हो सकता था। उस सीजन के बाद आरसीबी अभी तक प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed