{"_id":"6738a96c6c27d45fd802e659","slug":"tilak-varma-sanju-samson-and-suryakumar-yadav-shared-a-special-message-for-rohit-sharma-who-became-father-2024-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India: तिलक, सूर्यकुमार और सैमसन ने रोहित को पिता बनने पर दी बधाई, वीडियो पोस्ट कर दिया खास संदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: तिलक, सूर्यकुमार और सैमसन ने रोहित को पिता बनने पर दी बधाई, वीडियो पोस्ट कर दिया खास संदेश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 16 Nov 2024 07:47 PM IST
सार
रोहित दूसरे बच्चे के जन्म के कारण फिलहाल ब्रेक पर चल रहे हैं और वह भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए हैं। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय बल्लेबाज तिलक, सूर्यकुमार और सैमसन ने रोहित को पिता बनने पर बधाई दी।
भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने रोहित शर्मा को दूसरी बार पिता बनने पर बधाई दी है। रोहित की पत्नी रितिका ने शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया। रोहित दूसरी बार पिता बने हैं, इससे पहले उनकी एक बेटी समायरा भी है। रोहित ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिये इसकी सूचना दी थी।
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
रोहित दूसरे बच्चे के जन्म के कारण फिलहाल ब्रेक पर चल रहे हैं और वह भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए हैं। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय बल्लेबाज तिलक, सूर्यकुमार और सैमसन ने रोहित को पिता बनने पर बधाई दी और उनके लिए एक विशेष वीडियो संदेश जारी किया।
3 of 6
तिलक और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें सूर्यकुमार मैच के बाद तिलक और सैमसन को बता रहे हैं कि उन्हें रोहित के दोबारा पिता बनने की जानकारी मिली है। इसके बाद सूर्यकुमार ने तिलक और सैमसन से कहा कि आप लोग रोहित के लिए क्या संदेश देना चाहेंगे। इस पर तिलक ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। रोहित भाई इस पल का इंतजार कर रहे थे। अगर एक-दो दिन देर हो जाती तो मैं पहुंच जाता वहां पर, लेकिन आ रहा हूं जल्दी देखने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
Jersey number secret, hairdo and a special message for #TeamIndia Captain @ImRo45 🤗
सूर्यकुमार ने भी रोहित के लिए विशेष संदेश भेजा और कहा, 'हमें छोटे पैड, साइड आर्म और बल्ले के साथ तैयार रहना होगा क्योंकि एक छोटा बच्चा आ चुका है।' वहीं, सैमसन ने रोहित को बधाई देते हुए कहा, बड़े भाई और उनके परिवार के लिए काफी खुश हूं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।