{"_id":"6738a090a9e50b856b0e40af","slug":"tilak-varma-broke-virat-kohli-record-for-the-most-runs-scored-by-an-indian-player-in-t20i-bilateral-series-2024-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: लगातार दो शतकों के दम पर तिलक ने कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा, एक टी20 सीरीज में बनाए इतने रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: लगातार दो शतकों के दम पर तिलक ने कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा, एक टी20 सीरीज में बनाए इतने रन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 16 Nov 2024 07:09 PM IST
सार
तिलक ने 47 गेंदों पर नौ चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 120 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान संजू सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 210 रनों की अविजित साझेदारी की।
विज्ञापन
1 of 5
तिलक वर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन की बदौलत एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। तिलक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और चौथे टी20 में शतक जड़ा था। उन्होंने इसके साथ ही एक टी20 द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
2 of 5
तिलक वर्मा
- फोटो : BCCI
तिलक ने यह उपलब्धि चौथे टी20 मैच के दौरान हासिल की। तिलक ने 47 गेंदों पर नौ चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 120 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान संजू सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 210 रनों की अविजित साझेदारी की। तिलक ने इससे पहले तीसरे टी20 में भी शतक जड़ा था और वह सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। तिलक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला था।
3 of 5
तिलक वर्मा
- फोटो : BCCI
तिलक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज में 140 के औसत और 198 के स्ट्राइक रेट से 280 रन बनाए जिसमें दो शतक शामिल है। वह इसके साथ ही भारत के लिए एक टी20 द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। तिलक ने इस मामले में कोहली को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 115.50 के औसत और 147.13 के स्ट्राइक रेट से 231 रन बनाए थे। इस दौरान कोहली का निजी सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 80 रन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजू सैमसन और तिलक वर्मा
- फोटो : BCCI
सैमसन-तिलक की तूफानी पारी
भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और सैमसन तथा तिलक ने तूफानी बल्लेबाजी कर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। सैमसन और तिलक ने इसके साथ ही टी20 में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी की। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों से भारत ने 20 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाए जो टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।
विज्ञापन
5 of 5
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
तिलक ने लगातार दूसरे मैच में जड़ा शतक
तिलक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ा और वह एक खास सूची में शामिल हो गए। तिलक दुनिया के पांचवें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार दो मैच में शतक लगाया है। तिलक से पहले फ्रांस के गस्टव मैकॉन, दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसोयू, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और भारत के संजू सैमसन ऐसा कर चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।