फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट से पहले भारत को बड़ा झटका, शुभमन गिल का पहला मैच खेलना मुश्किल, बाएं अंगूठे में लगी चोट

Sat, 16 Nov 2024 04:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Nov 2024 04:35 PM IST
सार

शनिवार को इंट्रा स्क्वॉड मैच यानी भारतीय खिलाड़ियों द्वारा आपस में खेले जा रहे मैच में गिल के अंगूठे में चोट लगी थी। गिल भारत की पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत के युवा नायकों में से एक हैं।

विज्ञापन
Shubman Gill fractures left thumb during intra-squad match, unlikely to be available for Perth Test
शुभमन गिल - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान शुभमन गिल के बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है। उनके पहले टेस्ट में नहीं खेलने की संभावना है। इससे भारत की समस्याएं और बढ़ गई हैं। भारतीय टीम पहले ही रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी से एक अच्छे ओपनर की कमी से जूझ रही है। रोहित फिलहाल भारत में हैं। अब शुभमन गिल के नहीं खेलने पर नंबर तीन स्थान भी खाली हो जाएगा। पर्थ में पहले टेस्ट की शुरुआत 22 नवंबर से होने जा रही है।
Shubman Gill fractures left thumb during intra-squad match, unlikely to be available for Perth Test
शुभमन गिल - फोटो : twitter
गिल को अंगूठे में लगी चोट
शनिवार को इंट्रा स्क्वॉड मैच यानी भारतीय खिलाड़ियों द्वारा आपस में खेले जा रहे मैच में गिल के अंगूठे में चोट लगी थी। गिल भारत की पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत के युवा नायकों में से एक हैं। रोहित के बाद अगर गिल पहला टेस्ट नहीं खेलते हैं तो भारत का शीर्ष क्रम बहुत कमजोर हो जाएगा। इंट्रा-स्क्वाड मैच के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान गिल को चोट लगी। उन्हें काफी दर्द में देखा गया और आगे के स्कैन के लिए तुरंत मैदान से बाहर चले गए।
Shubman Gill fractures left thumb during intra-squad match, unlikely to be available for Perth Test
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
रिकवरी में 14 दिन लगते हैं
मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'गिल के बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है और टेस्ट शुरू होने में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। मैच के लिए उनका समय पर फिट होना लगभग असंभव होगा। अंगूठे के फ्रैक्चर को ठीक होने में आम तौर पर लगभग 14 दिन लगते हैं। उसके बाद ही किसी से नियमित नेट सत्र शुरू करने की उम्मीद की जाती है। चूंकि एडिलेड में दूसरा टेस्ट छह दिसंबर से शुरू होगा। इसलिए संभावना बनी हुई है कि वह उस मैच के लिए समय पर फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shubman Gill fractures left thumb during intra-squad match, unlikely to be available for Perth Test
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
राहुल को भी लगी थी चोट
गिल की गैरमौजूदगी से भारतीय टीम मैनेजमेंट बड़ी परेशानी में होगा, क्योंकि रोहित की अनुपस्थिति में उन्हें यशस्वी जयसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए विचार किया जा सकता था। दूसरे दावेदार लोकेश राहुल को भी इंट्रा-स्क्वाड मैच के शुरुआती दिन प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट गेंद लगने के बाद कोहनी में चोट लग गई थी और उन्हें मैदान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। मैच के दूसरे दिन वह मैदान पर नहीं उतरे। हालांकि, इसे एहतियात के तौर पर ज्यादा देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Shubman Gill fractures left thumb during intra-squad match, unlikely to be available for Perth Test
ईश्वरन और राहुल - फोटो : Twitter
ईश्वरन कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू
यदि गिल नहीं खेलते हैं, तो अभिमन्यु ईश्वरन नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। भारत के पास बहुत ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं। हालांकि, अगर कप्तान रोहित अगले दो दिन में ट्रेनिंग में शामिल हो जाते हैं तो यह एक अलग कहानी होगी। इंट्रा स्क्वॉड मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए रिजर्व खिलाड़ियों को छोड़कर भारत ए टीम भारत वापस आ जाएगी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अपनी संबंधित राज्य टीमों में शामिल हो जाएगी। इसके बाद मुख्य टीम पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में जाएगी। शुक्रवार से शुरू होने वाले टेस्ट में जाने से पहले उनके पास मंगलवार से गुरुवार तक तीन नेट सत्र होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed