फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैरेबियाई प्रीमियर लीग में इन पांच खिलाड़ियों के नाम है सबसे अधिक रन, गेल ने लगाया है रनों का अंबार

Tue, 18 Aug 2020 01:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 18 Aug 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Top Five players who scored the most runs in the Caribbean premier League, Chris Gayle on top with highest run
सीपीएल - फोटो : social media

वेस्टइंडीज की चर्चित कैरेबियाई प्रीमियर लीग अपने आठवें सीजन के लिए तैयार हो चुकी है। कोरोना संकट के बीच इस बार के सीपीएल का आयोजन 18 अगस्त से 10 सितंबर के बीच किया जाएगा। छह टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टी-20 लीग में दुनियाभर के क्रिकेटर शामिल होते हैं और अपना दमखम दिखाते हैं। अगर बात करें इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की तो इसमें कैरेबियाई खिलाड़ियों का दबदबा साफ दिखता है, ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच खिलाड़ियों पर।

Top Five players who scored the most runs in the Caribbean premier League, Chris Gayle on top with highest run
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर
क्रिस गेल:
टी-20 क्रिकेट के दिग्गज और यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले क्रिस गेल ने इस लीग में सर्वाधिक रन बनाए हैं। 40 वर्षीय गेल ने अब तक कुल 76 मैच की 74 पारियों में 39.23 की औसत से 2354 रन बनाए हैं। इस दौरान गेल की स्ट्राइक रेट 133 की रही है। गेल ने अब तक चार शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं। वे इस लीग में जमैका तलावाहज और सेंट किट्स की तरफ से खेल चुके हैं।
Top Five players who scored the most runs in the Caribbean premier League, Chris Gayle on top with highest run
लेंडल सिमंस - फोटो : Social Media

लेंडल सिमंस:
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं वेस्टइंडीज के ही तूफानी बल्लेबाज लेंडल सिमंस। इन्होंने अब तक 71 मैच की 69 पारियों में 33 की औसत से 2080 रन बनाए हैं। गेल के बाद वे दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसने इस लीग में दो हजार से अधिक रन बनाए हैं। सिमंस का स्ट्राइक रेट भी 120 का रहा है। इस दौरान इन्होने 16 अर्धशतक भी जड़े हैं। सिमंस अब तक पांच अलग-अलग टीमों से खेल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Five players who scored the most runs in the Caribbean premier League, Chris Gayle on top with highest run
आंद्रे फ्लेचर - फोटो : Social Media

आंद्रे फ्लेचर: 
सर्वाधिक रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के ही आंद्रे फ्लेचर तीसरे स्थान पर हैं। इन्होंने अब तक 66 मैच की 66 पारियों में 31 की औसत से 1870 रन बनाए हैं। फ्लेचर ने 11 अर्धशतक जड़े हैं और 117 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं। वे अब तक दो टीमों सेंट लूसिया स्टार्स और सेंट लूसिया जॉक्स से खेल चुके हैं।

विज्ञापन
Top Five players who scored the most runs in the Caribbean premier League, Chris Gayle on top with highest run
जॉनसन चार्ल्स सीपीएल - फोटो : Social Media

जॉनसन चार्ल्स:
वेस्टइंडीज के ही एक अन्य बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। चार्ल्स ने 68 मैच की 68 पारियों में करीब 28 की औसत से 1842 रन अपने नाम किए हैं। इन्होने अब तक 12 अर्धशतक जड़े हैं 130 की स्ट्राइक रेट से तेजी से रन बटोरे हैं। चार्ल्स भी अब तक पांच अलग-अलग टीमों से खेल चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed