फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं साल 2016 की दस सबसे बड़ी वनडे पारियां

Sat, 24 Dec 2016 08:53 PM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Dec 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
  TOP TEN ODI Score of year 2016
क्रिकेट - फोटो : getty
साल 2016 में वनडे क्रिकेट में 10 मौके ऐसे आए जब बल्लेबाजों ने एक पारी में 150 या उससे ज्यादा रन बनाए। लेकिन इस साल कोई भी खिलाड़ी दोहरे शतक क आंकड़े को नहीं छू सका। जबकि साल 2015 में दो खिलाड़ियों ने वनडे में दोहरा शतक जड़ा था। दुनिया की कई टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन पारियां खेलीं। आईए साल 2016 की दस बड़ी पारियों पर नज़र डालते हैं...


 

ये हैं साल 2016 की दस सबसे बड़ी वनडे पारियां

  TOP TEN ODI Score of year 2016
सरजील खान
10. सरजील खान
पाकिस्तानी बल्लेबाज सरजील खान इस साल वनडे की सबसे बड़ी पारी खेलने वालों में दसवें स्थान पर रहे। सरजील ने अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में 86 गेंदों में 152 रन बनाए थे। अपनी इस आतिशी पारी के दौरान सरजील ने 16 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े थे। बांए हाथ के सलामी बल्लेबाज  सरजील ने 61 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था।  स्ट्राइक रेट के लिहाज से यह साल 2016 की सबसे तेज 150 रन की पारी रही सरजील ने मैच में 176.74 की औसत से रन बनाए थे। 

 

ये हैं साल 2016 की दस सबसे बड़ी वनडे पारियां

  TOP TEN ODI Score of year 2016
विरा
9 विराट कोहली
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2016 बहुत बेहतरीन रहा। विराट ने इस साल हर फॉर्मेट में रन बनाए। विराट इस साल वनडे क्रिकेट की सबसे लंबी पारी खेलने वालों की सूची में नौवें स्थान पर रहे। विराट ने अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली में खेले गए वनडे मैच में 154 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को विजयी बनाया था। विराट ने 134 गेंदों में 154 रन बनाए थे जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
  TOP TEN ODI Score of year 2016
डेविड वॉर्नर - फोटो : getty
8 डेविड वार्नर
साल 2016 की आठवीं सबसे बड़ी पारी ऑस्ट्रेलिया के आतिशी बल्लेबाज डेविड वार्नर के नाम रही। वार्नर ने दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मेलबर्न में 128 गेंदों में 156 रन बनाए। जिसमें 13 चौके और 4 छक्के शामिल थे। पारी के दौरान वार्नर का स्ट्राइक रेट 121.87 का रहा। 

 
विज्ञापन

ये हैं साल 2016 की दस सबसे बड़ी वनडे पारियां

  TOP TEN ODI Score of year 2016
एड जॉयस
7 एडमंड जॉएस
आयरलैंड के बल्लेबाज एडमंड जॉयस ने साल 2016 की सातवीं सबसे बड़ी पारी खेली। वह किसी भी एसोसिएट नेशन की ओर से सबसे लंबी पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी रहे। एडमंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ जुलाई में बेलफास्ट में 148 गेंदों में नाबाद 160 रन बनाए थे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 19 चौके और 3 छक्के भी जड़े। पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 108.10 का रहा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed