सब्सक्राइब करें

विराट कोहली का कीमती विकेट हासिल नहीं करने से निराश हैं यह कंगारू खिलाड़ी 

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 26 Dec 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
Travis Head says Disappointed to drop viart Kohli but Australia aim to make new ball count
virat kohli

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्राविस हेड ने कहा कि उनकी टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन विराट कोहली का कीमती विकेट हासिल नहीं कर पाने से निराश है और उन्होंने दूसरे दिन सुबह कूकाबुरा की सख्त गेंद का पूरा फायदा उठाने पर जोर दिया। कोहली जब 47 रन पर थे तब कप्तान टिम पेन ने दिन के आखिरी क्षणों में मिशेल स्टार्क की गेंद पर उनका आसान कैच छोड़ा।

Trending Videos
Travis Head says Disappointed to drop viart Kohli but Australia aim to make new ball count
Travis Head

हेड ने बुधवार को कहा, 'स्टार्क ने वह दिन का सर्वश्रेष्ठ ओवर किया था। उन्होंने कोहली को अंदर और बाहर जाती गेंदों से परेशान किया। उम्मीद है कि यह नई गेंद कल सुबह भी उपयोगी साबित होगी। यह मौका गंवाना निराशाजनक है लेकिन ऐसा होता है।' ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को काफी पसीना बहाना पड़ा क्योंकि भारतीय बल्लेबाजों ने टिककर खेलने को तरजीह दी। भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट पर 215 रन बनाए हैं। उस समय कोहली 47 और चेतेश्वर पुजारा 68 रन पर खेल रहे थे। इससे पहले मयंक अग्रवाल ने अपने पदार्पण मैच में 76 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Travis Head says Disappointed to drop viart Kohli but Australia aim to make new ball count
virat kohli

हेड ने कहा, 'हम आज 4-5 विकेट लेना पसंद करते लेकिन कल सुबह का सत्र काफी महत्वपूर्ण होगा और अगर हम सुबह 2 विकेट लेने में सफल रहते हैं तो इसका फायदा मिलेगा क्योंकि गेंद सख्त रहेगी और बाद में बाएं हाथ के दो बल्लेबाज खेलने के लिए आएंगे।' हेड ने कहा कि गेंदबाजी इकाई ने रन प्रवाह पर अंकुश लगाकर अच्छा प्रदर्शन किया और उम्मीद जताई कि गुरुवार को भी वे इस तरह का प्रदर्शन जारी रखेंगे। 

Travis Head says Disappointed to drop viart Kohli but Australia aim to make new ball count
Travis Head

हेड ने कहा, 'हां, यह मुश्किल दिन था। टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से बेहद परिश्रम वाला दिन और उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। हमने दबाव बनाया और हमने अब तक पूरी श्रृंखला में देखा है कि किसी भी दिन ऊंची दर से रन नहीं बने।' हेड ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में कई बार ऐसा होता है। हमेशा आपको अच्छा विकेट नहीं मिलता और आज हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। अब कल की सुबह अहम होगी और हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम कल भी आज जैसी गेंदबाजी करें। मुझे लगता है कि हमने कड़ी परिस्थितियों में भारत पर अंकुश लगाए रखा।' 

विज्ञापन
Travis Head says Disappointed to drop viart Kohli but Australia aim to make new ball count
pat cummins

उन्होंने दो विकेट लेने के लिए कमिंस की भी तारीफ की। हेड ने कहा, 'कमिंस ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और 2 विकेट लिए। उसने आक्रामक गेंदबाजी की और अपने बाउंसर का अच्छा उपयोग किया। उसने सारे दिन भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।' इनपुट-भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed