{"_id":"5fbd473e8ebc3ea37252250e","slug":"trent-boult-says-staying-in-bio-secure-bubbles-a-big-sacrifice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेंट बोल्ट ने कहा, जैव-सुरक्षित माहौल में रहना किसी त्याग से कम नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ट्रेंट बोल्ट ने कहा, जैव-सुरक्षित माहौल में रहना किसी त्याग से कम नहीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ट्रेंट बोल्ट
- फोटो : social media
Link Copied
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कोरोना महामारी के बीच जैव-सुरक्षित माहौल में रहने को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि बायो बबल में रहना किसी त्याग से कम नहीं है। बोल्ट ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, 'मैं सभी के लिए नहीं बात कर सकता लेकिन यह निश्चित रूप से खेल में बड़ी भूमिका निभाएगा।'
Trending Videos
2 of 4
ट्रेंट बोल्ट
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड में वापसी के बाद आपको दो हफ्ते एक होटल में बिताने होंगे, जिसके बाद ही आपको बाहर जाने दिया जाएगा। इस समय दुनिया जिस चीज का सामना कर रही है, यह पागलपन ही है। यह काफी मुश्किल होने वाला है कि खिलाड़ी कैसा महसूस कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
ट्रेंट बोल्ट
उन्होंने कहा, 'आईपीएल में खेलने के बारे में बात करते हुए कहूं तो मैदान पर वापसी करना शानदार था और प्रत्येक के लिए क्रिकेट देखने के लिए कुछ करना शानदार था और पूरी दुनिया में इसे देखा भी गया।' बोल्ट से पहले डेविड वार्नर, मिशेल स्टार्क और कागिसो रबाडा ने ‘बायो-बबल’ की तुलना लग्जरी युक्त जेल से की थी। बोल्ट इस समय संयुक्त अरब अमीरात से आईपीएल से लौटने के बाद क्राइस्टचर्च में 14 दिन के पृथकवास में हैं।
4 of 4
ट्रेंट बोल्ट
- फोटो : twitter@IPL
न्यूजीलैंड को 27 नवंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 घरेलू श्रृंखला खेलनी है जिसके लिए बोल्ट को आराम दिया गया है। बता दें कि न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने हाल में मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग में पांचवीं खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।