फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

U-19 T20 World Cup: चैंपियन बनने के बाद झूमीं बेटियां, फैन बने नीरज चोपड़ा, तस्वीरों में देखें फाइनल का रोमांच

Mon, 30 Jan 2023 09:52 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोटचेफ्स्ट्रूम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोटचेफ्स्ट्रूम Published by: रोहित राज Updated Mon, 30 Jan 2023 09:52 AM IST
सार

महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल की बात करें तो मुकाबले के दौरान कई रोमांचक पल देखने को मिले। ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले नीरज चोपड़ा स्टैंड में बैठकर टीम का हौसला बढ़ा रहे थे तो जीत के बाद महिला टीम ने खूब डांस किया।

विज्ञापन
U-19 T20 World Cup Team India dance after becoming champion Neeraj Chopra becomes fan see final in pictures
भारतीय महिला अंडर-19 टीम और नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के पहले संस्करण में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। उसने फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से परास्त कर दिया। पुरुषों के सीनियर टी20 विश्व कप के पहले संस्करण में भारतीय टीम ने ही जीत हासिल की थी। 2007 में उसने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराया था। महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल की बात करें तो मुकाबले के दौरान कई रोमांचक पल देखने को मिले। ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले नीरज चोपड़ा स्टैंड में बैठकर टीम का हौसला बढ़ा रहे थे तो जीत के बाद महिला टीम ने खूब डांस किया।
U-19 T20 World Cup Team India dance after becoming champion Neeraj Chopra becomes fan see final in pictures
भारतीय खिलाड़ी डांस करती हुईं - फोटो : ICC
फाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों ने जीत के बाद 'काला चश्मा' गाने पर खूब डांस किया। इसका वीडियो खुद आईसीसी ने शेयर किया।
U-19 T20 World Cup Team India dance after becoming champion Neeraj Chopra becomes fan see final in pictures
नीरज चोपड़ा ने भारतीय टीम से मुलाकात की थी - फोटो : BCCI
फाइनल से पहले नीरज चोपड़ा भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे। उन्होंने फाइनल जैसे अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम को सकारात्मक रहने के टिप्स दिए थे। बीसीसीआई ने इसकी तस्वीरें शेयर की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
U-19 T20 World Cup Team India dance after becoming champion Neeraj Chopra becomes fan see final in pictures
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रेसिंग रूम पहुंचने के बाद नीरज चोपड़ा फाइनल देखते हुए स्टैंड में नजर आए। उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठकर मैच का आनंद लिया। नीरज ने मैच को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।
विज्ञापन
U-19 T20 World Cup Team India dance after becoming champion Neeraj Chopra becomes fan see final in pictures
जीत के बाद भारतीय महिला अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI Women/Twitter
फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। भारत ने जीतकर इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 68 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 14 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed