फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL इतिहास में सात साल बाद हुआ कुछ ऐसा, फिर याद आए प्रवीण कुमार

Wed, 18 Apr 2018 11:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Umesh yadav remind the moment of ipl 2011 when praveen kumar did the same
उमेश यादव - फोटो : ipl

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मंगलवार को खेले गए आईपीएल के 14वें मैच में कुछ ऐसा हुआ कि सात साल पुरानी यादें ताजा हो गई। दरअसल, इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 42 रनों से हराया। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई की यह पहली जीत है। चलिए गौर करते हैं वो कौन सी यादें हैं जो सात साल बाद फिर ताजा हो गईः-

Umesh yadav remind the moment of ipl 2011 when praveen kumar did the same
उमेश यादव - फोटो : ipl

बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को आरसीबी के तेज गेंदबाद उमेश यादव ने मैच की पहली दो गेंदों में लगातार दो विकेट झटके। ऐसा आईपीएल के इतिहास में सात साल बाद हुआ जब किसी गेंदबाज ने मैच के पहले ओवर की शुरूआती 2 गेंदों में लगाातार दो विकेट चटकाए हों। 

Umesh yadav remind the moment of ipl 2011 when praveen kumar did the same
उमेश यादव

इस दौरान उमेश यादव ने सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को पहली गेंद पर बोल्ड किया। फिर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को भी क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। हालांकि, उमेश के पास हैट्रिक लेने का शानदार मौका था, लेकिन मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने ऐसा करने से रोक दिया। इस तरह मुंबई को शुरुआती में जोरदार झटका लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Umesh yadav remind the moment of ipl 2011 when praveen kumar did the same
मुंबई इंडियंस

गौरतलब है कि इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 6 विकेट देकर 213 रन बनाए। जिसके जवाब में उतरी आरसीबी की पूरी टीम 167 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित (94) ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

विज्ञापन
Umesh yadav remind the moment of ipl 2011 when praveen kumar did the same
प्रवीण कुमार

मालूम हो कि इससे पहले ऐसा कारनाम टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने किया था। उन्होंने साल 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से आईपीएल 4 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहली दो गेंदों पर दो विकेट लिए थे। इस दौरान प्रवीण ने श्रीकांत अनिरुद्ध और सुरेश रैना को आउट किया था। इस मैच में चेन्नई की टीम ने चार विकेट खोकर 188 रन बनाए थे। स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 6 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed