फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND 1st Inning
456/9 (115 ov)
Kuldeep Yadav 8(7)*
Prasidh Krishna 1 (4)
Day 2 - Session 3, India elected to bat

USA vs PAK: टी20 विश्व कप में पांचवीं बार टाई हुआ मैच, पाकिस्तान पहली बार ICC के गैर-पूर्ण सदस्य टीम से हारा

Fri, 07 Jun 2024 04:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Jun 2024 04:03 AM IST
सार

पाकिस्तान की टीम को 2022 टी20 विश्व कप में भी जिम्बाब्वे ने एक रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। हालांकि, तब टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी। वहीं, 2023 वनडे विश्व कप में पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ उलटफेर का सामना करना पड़ा था। साथ ही यह टीम वनडे विश्व कप में आयरलैंड से भी हार चुकी है।

विज्ञापन
USA vs PAK T20 World Cup 2024: Fifth time T20 World Cup match Tied, Pakistan lost to a non-full member team
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC/PCB
टी20 विश्व कप में बुधवार को अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। जवाब में अमेरिका ने भी 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 159 रन बनाए और मैच टाई हो गया। इसके बाद मैच सुपरओवर में पहुंचा और अमेरिकी टीम ने जीत हासिल की। यह पाकिस्तान का इस विश्व कप में पहला मैच था और उन्हें मुंह की खानी पड़ी।


अब तक टी20 विश्व कप में पांच मैच टाई हुए हैं। इनमें से पाकिस्तानी टीम के दो मैच टाई रहे हैं। अमेरिका से पहले पाकिस्तान का 2007 टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच टाई रहा था। हालांकि, तब सुपर ओवर की जगह बॉल आउट होता था। गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार विकेट को हिट करने वाली टीम विजयी होती थी। तब बॉल आउट में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। अब सुपरओवर में भी उन्हें अमेरिका के खिलाफ मुंह की खानी पड़ी है।
USA vs PAK T20 World Cup 2024: Fifth time T20 World Cup match Tied, Pakistan lost to a non-full member team
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
इन दो मैचों के अलावा श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच 2012 टी20 विश्व कप मैच (पल्लेकल), न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज के बीच 2012 टी20 विश्व कप मैच (पल्लेकल) और नामीबिया-ओमान के बीच 2024 टी20 विश्व कप मैच (ब्रिजटाउन) टाई रहा है। 2012 के बाद यह पहला संस्करण है, जिसमें दो मैच टाई हुए हैं। श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच 2012 में खेले गए सुपरओवर में श्रीलंकाई टीम ने जीत हासिल की थी। वहीं, न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज के बीच 2012 में खेले गए सुपरओवर में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत हासिल की थी। इस विश्व कप में नामीबिया और ओमान के बीच खेले गए सुपरओवर में नामीबिया की टीम ने जीत हासिल की।

टी20 वर्ल्ड कप में टाई हुए मैचों की सूची
मैच स्थान साल सुपरओवर/बॉल आउट
में नतीजा
भारत बनाम पाकिस्तान डरबन 2007 भारत जीता
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पल्लेकेले 2012 श्रीलंका जीता
न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पल्लेकेले 2012 न्यूजीलैंड जीता
नामीबिया बनाम ओमान ब्रिजटाउन 2024 नामीबिया जीता
यूएसए बनाम पाकिस्तान डलास 2024 अमेरिका जीता
USA vs PAK T20 World Cup 2024: Fifth time T20 World Cup match Tied, Pakistan lost to a non-full member team
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
टाई मैचों में पाकिस्तान का खराब रिकॉर्ड
पाकिस्तान ने अब तक टी20 में चार टाई मैच खेले हैं। इनमें से तीन बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दो बार उन्हें सुपरओवर में और एक बार बॉल आउट में पाकिस्तान की टीम हारी है। वहीं, अमेरिकी टीम ने अब तक टी20 में दो सुपरओवर खेले हैं और दोनों बार टीम ने जीत हासिल की है। बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान आईसीसी की दूसरी पूर्ण सदस्य टीम है जिसे अमेरिका ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में हराया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार गैर पूर्ण सदस्य टीम से हारी है। अमेरिका टीम की इस जीत ने उनके देश में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। इससे टीम को काफी आत्मविश्वास मिला होगा। मोनांक पटेल की अगुआई में अमेरिकी टीम ने बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को हराकर अब तक के टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
USA vs PAK T20 World Cup 2024: Fifth time T20 World Cup match Tied, Pakistan lost to a non-full member team
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
पाकिस्तान का उलटफेर से पुराना नाता
पाकिस्तान की टीम को 2022 टी20 विश्व कप में भी जिम्बाब्वे ने एक रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। हालांकि, तब टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी। वहीं, 2023 वनडे विश्व कप में पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ उलटफेर का सामना करना पड़ा था। साथ ही यह टीम 2011 वनडे विश्व कप में आयरलैंड से भी हार चुकी है। आयरलैंड की टीम टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में ही है। पाकिस्तान की टीम को टी20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में 2-0 से हराया था। वहीं, आयरलैंड ने तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में शिकस्त दी थी। हालांकि, सीरीज पाकिस्तान की टीम 2-1 से जीतने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन
USA vs PAK T20 World Cup 2024: Fifth time T20 World Cup match Tied, Pakistan lost to a non-full member team
अमेरिका और पाकिस्तान - फोटो : ICC
मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका की टीम भी 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 159 रन बना सकी। कप्तान मोनांक पटेल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा। अमेरिका ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम छह गेंद पर 13 रन ही बना सकी। मोनांक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान का अगला मैच नौ जून को भारत से है। वहीं, अमेरिका की टीम अब 12 जून को भारत से भिड़ेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed