{"_id":"5e4404cd8ebc3ee5ee52d878","slug":"valentine-day-2020-spcl-rohit-sharma-and-ritika-sajdeh-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिन युवी नहीं होती रोहित की ऋतिका, बीच स्टेडियम पूछा था- मुझसे शादी करोगी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बिन युवी नहीं होती रोहित की ऋतिका, बीच स्टेडियम पूछा था- मुझसे शादी करोगी?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 14 Feb 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
rohit sharma with ritika sajdeh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फरवरी को मोहब्बत का महीना कहा जाता है और यह शुरू हो चुका है। कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती, ये तो वो एहसास है, जिसमें दो दिल साथ-साथ हो और इसके लिए न वक्त, न कोई खास दिन और न किसी खास मौके की तलाश होती है, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।
इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी मोहब्बत की कहानी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।
2 of 6
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह
- फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने पांच साल पहले यानी साल 2015 में ऋतिका सजदेह से शादी की थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने छह साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। रोहित की पत्नी ऋतिका स्पोर्ट्स और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजर रह चुकी हैं तभी से दोनों अच्छे दोस्त थे।
3 of 6
ऋतिका सजदेह
शायद बहुत कम लोगों को यह बात मालूम है कि ऋतिका सजदेह की रोहित शर्मा से मुलाकात उनके साथ खिलाड़ी युवराज सिंह के जरिए हुई थी। पहली मुलाकात में ही रोहित ऋतिका के दीवाने हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह
- फोटो : ट्विटर
रोहित ने ऋतिका को अनोखे अंदाज में उस स्टेडियम में प्रपोज किया, जहां उन्होंने बल्ला पकड़ना सीखा था। रोहित के साथ हर पब्लिक प्लेस में नजर आने वाली ऋतिका जब मीडिया के नजरों में आई तो उनके बारे में कई चौंकाने वाली बातें भी सामने आई।
विज्ञापन
5 of 6
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह
- फोटो : ट्विटर
ऋतिका एक्टर सुहैल खान की पत्नी सीमा सचदेह खान की बहन हैं। इस लिहाज से ऋतिका सुहैल खान की साली और रोहित शर्मा, सुहैल खान के साढू भाई हुए। अक्सर फैमिली फंक्शन में पूरा परिवार साथ नजर भी आता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।