फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: बच्चों के साथ रेस लगा रहे धोनी, वॉटसन-ताहिर के बेटों संग जमकर मचाया धमाल

Sun, 07 Apr 2019 05:14 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 07 Apr 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: CSK captain MS Dhoni joins Shane Watson and imran Tahirs sons in playful run
एमएस धोनी - फोटो : pti

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैच में हालात कुछ भी हों लेकिन अपनी भावनाएं मैदान पर व्यक्त नहीं करते लेकिन मुकाबले के इतर वह इससे काफी अलग होते हैं और ऐसा ही नजारा कुछ चेन्नई की  पंजाब पर शानदार जीत के बाद दिखाई दिया। 


 

VIDEO: CSK captain MS Dhoni joins Shane Watson and imran Tahirs sons in playful run
एमएस धोनी - फोटो : social media

इमरान ताहिर और शेन वॉटसन दोनों के बेटे चेपक स्टेडियम में खेलते हुए दौड़ लगाने के लिये तैयार थे कि तभी धोनी भी उनके साथ इस दौड़ में शामिल हो गए। चेन्नई ने यह वीडियो टीम के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसमें यह 37 साल का खिलाड़ी पीछे से इनके साथ दौड़ में शामिल होता है और भागते हुए बाद में ताहिर के बेटे को गोद में उठाकर फिनिशिंग लाइन पर वापस ले आता है। 

VIDEO: CSK captain MS Dhoni joins Shane Watson and imran Tahirs sons in playful run
चेन्नई की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

टीम ने लिखा कि जूनियर परासक्ति एक्सप्रेस (ताहिर के बेटे के लिए) और जूनियर वॉटो (वॉटसन का बेटा) दोनों दौड़ के लिए तैयार हो रहे और अचानक से धोनी उनके साथ शामिल होते हैं, इस क्षण का कोई मोल नहीं। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: CSK captain MS Dhoni joins Shane Watson and imran Tahirs sons in playful run
csk - फोटो : file photo

यह जग जाहिर है कि भारत का दो बार का विश्व कप विजेता कप्तान को बच्चों का साथ खूब भाता है और वह अपनी बेटी जीवा के साथ भी वीडियो शेयर करते रहते हैं जो लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। 

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed