{"_id":"6797a5b5b6101e137106c09a","slug":"vinod-kambli-wife-andrea-hewitt-makes-big-revelation-said-she-had-filed-for-divorce-once-but-makes-uturn-2025-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vinod Kambli: जब कांबली की पत्नी एंड्रिया ने बनाया था अलग होने का मन, तलाक के लिए दी अर्जी, फिर लिया यू-टर्न","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vinod Kambli: जब कांबली की पत्नी एंड्रिया ने बनाया था अलग होने का मन, तलाक के लिए दी अर्जी, फिर लिया यू-टर्न
Mon, 27 Jan 2025 08:57 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 27 Jan 2025 08:57 PM IST
सार
विनोद कांबली और एंड्रिया हेविट ने साल 2006 में शादी रचाई थी। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में पूर्व मॉडल हेविट ने बताया कि उन्होंने 2023 में कांबली को तलाक देने का फैसला कर लिया था, यहां तक कि उन्होंने अर्जी भी डाली थी लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विनोद कांबली-एंड्रिया हेविट
- फोटो : vinodkambli2016
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छुट्टी के बाद वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ दिखा था। शारीरिक और आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे कांबली ने खुद को नशे से दूर रखने की कवायत शुरू कर दी है। वह शायद यह बात समझ चुके हैं कि उनकी खराब आदतों का असर उनके निजी जीवन को खराब कर रहा है। इस बीच दिग्गज खिलाड़ी की पत्नी एंड्रिया हेविट ने एक इंटरव्यू में कांबली से अलग होने को लेकर बड़ा खुलासा किया।
विनोद कांबली-एंड्रिया हेविट
- फोटो : vinodkambli2016
कांबली और हेविट लेने वाले थे तलाक
विनोद कांबली और एंड्रिया हेविट ने साल 2006 में शादी रचाई थी। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में पूर्व मॉडल हेविट ने बताया कि उन्होंने 2023 में कांबली को तलाक देने का फैसला कर लिया था, यहां तक कि उन्होंने अर्जी भी डाली थी लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया था। एंड्रिया ने कहा- मैं तो किसी दोस्त को भी मुसीबत में नहीं छोडूंगी तो यह (विनोद कांबली) तो मेरे लिए दोस्त से कई ज्यादा बढ़कर हैं। मुझे लगता है कि विनोद मेरे बिना कैसे रहेंगे...मुझे वो अपने बच्चे जैसे लगते हैं...उनको छोड़ नहीं सकती...मुझे इनकी परेशानी देखकर बहुत तकलीफ होती है। एक बार ऐसा ख्याल आया था (कांबली की पत्नी ने 2023 में तलाक के लिए अर्जी डाली थी लेकिन बाद में वापस ले लिया था), मैं तब छोड़कर गई थी लेकिन मेरे जहन में हर बार यही रहता कि वो कैसे हैं, ठीक से खाया की नहीं, बेड पर आराम से सो पा रहे हैं या नहीं... तो मैं जब वापस गई तो इनकी हालत देखकर समझ गई कि इनको मेरी जरूरत है।

विनोद कांबली-एंड्रिया हेविट और उनके बच्चे
- फोटो : vinodkambli2016
घर के हालातों ने बेटे को बनाया समझदार
विनोद कांबली के बड़े बेटे का नाम क्रिस्टियानो कांबली है। उनकी मां के अनुसार वह बचपन से ही समझदार थे। जब पॉडकास्ट में उनसे घर हालातों को लेकर सवाल किया गया तो क्रिस्टियानो ने कहा- मैं घर के हालात को समझने लगा था...इसलिए मां का ख्याल रखने लगा। उनको किसी भी तरह की तकलीफ न हो इसका ध्यान रखा हमेशा। खासतौर पर मां के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखता कि वो समय से दवा ले रही हैं या नहीं। स्वतंत्र पत्रकार सूर्यवंशी के पॉडकास्ट में उन्होंने आगे कहा- यही नहीं, पापा का भी मैं ही ख्याल रखता थाष स्कूल जाना, फिर पापा के खाने का, दवा का ध्यान रखना। यह मैं उस वक्त की बात बता रहा हूं जब मैं करीब 4 साल का रहा हूंगा।

विनोद कांबली ने की हैं दो शादियां
विनोद कांबली ने 1998 में पुणे के होटल ब्लू डायमंड में बतौर रिसेस्पशनिस्ट काम करने वाली नोएला लुईस से पहली शादी की थी। हालांकि, यह शादी कुछ ज्यादा नहीं चल पाई थी। दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया था। इसके बाद 2006 में कांबली ने फैशन मॉडल एंड्रिया हेविट से शादी रचाई थी। इस शादी के लिए गुजरे वक्त के दिग्गज बल्लेबाज ने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था।

सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली
- फोटो : Twitter
कांबली का करियर
वह 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक कायम है। 1991 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के बाद भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट खेलने के बावजूद कांबली का अंतरराष्ट्रीय करियर एक दशक भी नहीं चल सका। कांबली ने 17 टेस्ट में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए थे।