{"_id":"5ab9fae14f1c1b324e8b485b","slug":"virat-kohli-and-ab-devilliers-record-partnership-in-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL में विराट-डीविलियर्स की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, गेंदबाजों का हुआ बुरा हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में विराट-डीविलियर्स की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, गेंदबाजों का हुआ बुरा हाल
Tue, 27 Mar 2018 04:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Mar 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल में एबी डीविलियर्स और विराट कोहली का एक्स फैक्टर हमेशा से आरसीबी के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। कोहली और डीविलियर्स की ओपनिंग जोड़ी ने आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा रन बटोरने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर रखा है।
आईपीएल में दोनों को एक साथ देख ऐसा लगता है जैसे फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक साथ मैदान पर जुगलबंदी कर रहे हों। बता दें कि रॉयल चैंलेंजर बैंगलोर के लिए एक साथ खेलते हुए दोनों खिलाड़ियों को सात साल हो चुके हैं। आइए जानते हैं दोनों की अब तक की सर्वश्रेष्ठ गोल्डन पार्टनरशिप के बारे में।
आरसीबी बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स (2016)
2 of 6
विराट कोहली, आरसीबी
साल 2016 के आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ कोहली और डीविलियर्स ने बेहतरीन 107 रन की पारी खेली थी। बता दें कि इस मैच में कैरीबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल जल्दी पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद डीविलियर्स और कोहली के बीच बेहतरीन साझेदारी हुई। इस मैच में कोहली ने 48 गेंदों पर 79 रन और डीविलियर्स ने सिर्फ 33 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली थी।
केकेआर बनाम आरसीबी (2016)
3 of 6
विराट कोहली, आरसीबी
आईपीएल 2016 के 48वें मैच में एक बार फिर ऐसा ही कारनाम देखने को मिला। इस मैच में केकेआर ने आरसीबी के सामने 184 रन की चुनौती रखी थी। 49 के स्कोर पर गेल का विकेट गिरने के बाद कोहली-डीविलियर्स ने पारी को संभालते हुे 115 रन की साझेदारी की। कोहली ने 79 और डीविलियर्स ने 59 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरसीबी बनाम एसआरएच (2016)
4 of 6
रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू
इस मैच में कैरीबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का 6 रन के स्कोर पर विकेट गिरने के बाद कोहली और डीविलियर्स ने एक बार फिर टीम की साख बचाई। दोनों के बीच सिर्फ 87 गेंदों पर 157 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई। कोहली ने जहां 75 रन बनाए, वहीं डीविलियर्स ने सिर्फ 42 गेंदों पर 82 रनों की तूफानी पारी खेली।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस (2015)
5 of 6
विराट कोहली
साल 2015 में खेले गए आईपीएल के 10वें मैच में आरसीबी का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। इस मैच में गेल 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद इस मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच 133 रन साझेदारी हुई। विराट कोहली की नाबाद 82 रन की पारी बदौलत आरसीबी ने इस मैच में 236 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य मुंबई इंडियंस के सामने रखा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।