टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। गौरतलब है कि एकतरफ जहां कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे में व्यस्त हैं, वहीं उनकी पत्नी अनुष्का जीरो के प्रमोशन का काम छोड़कर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं।
कोहली-अनुष्का की दरियादिली को फैंस का सलाम, शादी की सालगिरह के दिन किया यह नेक काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का एडिलेड टेस्ट के दौरान टीम इंडिया को चीयर करती हुई भी नजर आई थीं। वहीं पहला टेस्ट जीतने के बाद कप्तान कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का के लिए फैंस के लिए दिलों में सम्मान और भी ज्यादा बढ़ गया है।
खबर है कि जब एडिलेड से टीम इंडिया पर्थ के लिए रवाना हुई तो विराट-अनुष्का ने फ्लाइट में अपनी बिजनेस क्लास की सीट टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों को दे। इसका खुलासा किया खुद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने किया है।
वॉन ने ट्विटर पर लिखा, 'कोहली-अनुष्का ने फ्लाइट में अपनी बिजनेस क्लास सीट टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों को दे दी। कोहली ने ऐसा इसलिए किया ताकि एडिलेड से पर्थ ट्रिप के दौरान गेंदबजों को सही से आराम मिल सके। पिछले मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था।'
Witnessed @imVkohli & his wife give up their Business class seats to allow the Quicks more comfort & space on the trip from Adelaide - Perth !! Danger Australia .. Not only are the quicks more relaxed .. The Skipper is managing his troops with great human touches #AUSvIND
आपके बता दें कि पहले टेस्ट के दौरान ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने 123.4 ओवर गेंदबाजी की थी। फिलहाल एडिलेड में मैच जीतकर टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।