{"_id":"673ea2ed4653546ad703c6d3","slug":"virat-kohli-ashwin-bumrah-on-the-verge-of-major-landmarks-ahead-of-five-match-test-series-against-australia-2024-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BGT: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान कोहली के पास सचिन से आगे निकलने का मौका, बन सकते हैं कई रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान कोहली के पास सचिन से आगे निकलने का मौका, बन सकते हैं कई रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 21 Nov 2024 08:33 AM IST
सार
इस दौरे पर विराट कोहली के पास दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से आगे निकलने का मौका भी रहेगा। वहीं, यशस्वी जायसवाल और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बुमराह और कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। भारत ने 2018-19 में विराट कोहली के नेतृत्व में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके बाद 2020-21 में भी भारत ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने में सफल रहा था। भारतीय टीम की नजरें अब ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट सीरीज की जीतने की हैट्रिक लगाने पर होंगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।
2 of 7
ऋषभ पंत और विराट कोहली
- फोटो : BCCI
भारत पिछले दौरे पर कोहली की कप्तानी में आया था। हालांकि, वह एडिलेड में खेले गए शुरुआती टेस्ट के बाद स्वदेश लौट गए थे। पहले टेस्ट में टीम इंडिया 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी, लेकिन फिर अगले मैच से अजिंक्य रहाणे ने कमान संभाली और मेलबर्न तथा ब्रिसबेन में जीत दर्ज कर सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में सफल रही थी। भारत को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर टेस्ट सीरीज में 0-3 की हार का सामना करना पड़ा था और अब उसकी कोशिश उस पुरानी कड़वी यादों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने की होगी।
3 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं पर भी असर पड़ा है। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में शीर्ष पर थी, लेकिन करारी हार के बाद वह दूसरे स्थान पर खिसक गई। भारत को अगर डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बनानी है तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार हाल में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-0 से अपने नाम करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
विराट कोहली और ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
इस दौरे पर विराट कोहली के पास दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से आगे निकलने का मौका भी रहेगा। वहीं, यशस्वी जायसवाल और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कर सकते हैं। कोहली का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड बेहतर है और उन्होंने 13 मैचों में 54.08 के औसत से 1352 रन बनाए हैं। कोहली ने इस दौरान छह शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। इतना ही नहीं वह 2011-12 और 2014-15 दौरे पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014-15 दौरा रहा था जब उन्होंने चार मैचों में 86.50 के औसत से 692 रन बनाए थे जिसमें चार शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली अपने नाम कर सकते हैं कई उपलब्धियां
350 रन बनाते ही कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। वह इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन पहले और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, कोहली अगर इस दौरे पर एक भी शतक जड़ने में सफल रहे तो वह ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली इस मामले में सचिन के छह शतकों की बराबरी पर चल रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।