{"_id":"6815d019da0528a03c043644","slug":"virat-kohli-claimed-that-environment-for-rcb-vs-csk-ipl-clash-in-bengaluru-is-one-of-the-most-exciting-ones-2025-05-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RCB vs CSK: कोहली ने आरसीबी-सीएसके के बीच प्रतिद्वंद्विता को विशेष बताया, चिन्नास्वामी के माहौल पर रखी राय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs CSK: कोहली ने आरसीबी-सीएसके के बीच प्रतिद्वंद्विता को विशेष बताया, चिन्नास्वामी के माहौल पर रखी राय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 03 May 2025 01:43 PM IST
सार
कोहली शुरुआत से ही आरसीबी और सीएसके के बीच प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा रहे हैं। कोहली का कहना है कि सीएसके के कई सारे प्रशंसक इस मैच को देखने के लिए चिन्नास्वामी आएंगे और स्टैंड्स में येलो आर्मी के लोग भी भारी संख्या में रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ प्रतिद्वंद्विता को लेकर राय रखी है। कोहली ने आरसीबी और सीएसके के बीच प्रतिद्वंद्विता को विशेष बताया है। यह दोनों टीमें आईपीएल 2025 में एक बार फिर आमने-सामने होंगी और शनिवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर यह मुकाबला खेला जाएगा।
2 of 4
विराट कोहली और धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
कोहली बोले- रोमांचक रहता है चिन्नास्वामी का माहौल
कोहली शुरुआत से ही आरसीबी और सीएसके के बीच प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा रहे हैं। कोहली का कहना है कि सीएसके के कई सारे प्रशंसक इस मैच को देखने के लिए चिन्नास्वामी आएंगे और स्टैंड्स में येलो आर्मी के लोग भी भारी संख्या में रहेंगे। कोहली ने कहा कि आरसीबी बनाम सीएसके मैच के दौरान चिन्नास्वामी के अंदर का माहौल सबसे रोमांचक रहता है जिसका वह हिस्सा रहे हैं।
3 of 4
विराट कोहली-फिल सॉल्ट
- फोटो : PTI
सीएसके के खिलाफ मैच से पहले कोहली ने कहा, मैं कहूंगा कि एक टीम जिसके साथ, ऐतिहासिक रूप से मुझे लगता है कि हमने सबसे ज्यादा रोमांचक मैच खेले हैं, वह है बेंगलुरु में चेन्नई सुपर किंग्स। चेन्नई में, जाहिर है कि चेन्नई के प्रशंसक हैं और वहां हर स्टैंड्स पर सीएसके के प्रशंसक होते हैं, लेकिन बंगलूरू में सीएसके के खिलाफ खेलना कुछ और ही है, क्योंकि चेन्नई के बहुत से प्रशंसक बंगलूरू आते हैं। सीएसके के प्रशंसक बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं, इसलिए वे बहुत पहले ही टिकट खरीद लेते हैं और स्टेडियम के एक हिस्से पर कब्जा कर लेते हैं। यही कारण है कि सीएसके के खिलाफ खेलने के दौरान चिन्नास्वामी में माहौल काफी प्रतिस्पर्धी रहता है।
आरसीबी के लिए अहम है मुकाबला
सीएसके के खिलाफ आरसीबी के लिए मुकाबला काफी अहम है क्योंकि बंगलूरू की टीम की नजरें अंक तालिका में शीर्ष पर आने पर लगी होंगी। आरसीबी और सीएसके के बीच मुकाबले को सदर्न डर्बी के नाम से जाना जाता है। आरसीबी फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। सीएसके का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा है और वह प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो चुकी है। सीएसके और आरसीबी के बीच यह इस सीजन दूसरी बार भिड़ंत होगी। इससे पहले आरसीबी ने चेन्नई को उनके घरेलू मैदान चेपॉक पर हराया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।