{"_id":"68158c1b9af7e9261a04f102","slug":"sunrisers-hyderabad-can-still-enter-playoffs-through-backdoor-ipl-2025-playoffs-scenerio-after-gt-vs-srh-match-2025-05-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: गुजरात के खिलाफ हार से सनराइजर्स की मुश्किलें बढ़ी, पर अब भी प्लेऑफ का रास्ता खुला; जानें समीकरण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: गुजरात के खिलाफ हार से सनराइजर्स की मुश्किलें बढ़ी, पर अब भी प्लेऑफ का रास्ता खुला; जानें समीकरण
Sat, 03 May 2025 08:53 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 03 May 2025 08:53 AM IST
सार
गुजरात के खिलाफ हार से सनराइजर्स की उम्मीदों को झटका लगा है। हैदराबाद के 10 मैचों में तीन जीत और सात हार के साथ छह अंक हैं और वह तालिका में नौवें स्थान पर है। दूसरी ओर, गुजरात ने प्लेऑफ के लिए कदम बढ़ा लिए हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद सनराइझर्स हैदराबाद के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं, लेकिन वह अभी भी अगर-मगर के फेर में फंसी हुई है। यानी सनराइजर्स के लिए आगे की राह भले ही मुश्किल हो गई है, लेकिन प्लेऑफ का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। गुजरात ने शुक्रवार को अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में सनराइर्ज को 38 रनों से हराया था।
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : ANI
हैदराबाद नौवें स्थान पर
गुजरात के खिलाफ हार से सनराइजर्स की उम्मीदों को झटका लगा है। हैदराबाद के 10 मैचों में तीन जीत और सात हार के साथ छह अंक हैं और वह तालिका में नौवें स्थान पर है। दूसरी ओर, गुजरात ने प्लेऑफ के लिए कदम बढ़ा लिए हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात के 10 मैचों में सात जीत और तीन हार के साथ 14 अंक है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 224 रन बनाए थे, जवाब में सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन ही बना सकी।

- फोटो : PTI
किस तरह प्लेऑफ में पहुंच सकती है सनराइजर्स?
सनराइजर्स को अगर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो उसे अपने सभी चार मुकाबले जीतने होंगे। हालांकि, सिर्फ इतना करना ही पर्याप्त नहीं होगा क्योंकि सनराइजर्स को दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। सनराइजर्स को अपने शेष सभी मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी जिससे उसका नेट रन रेट बेहतर हो सके। अगर टीम ऐसा करने में सफल रही तो उसके 14 अंक हो जाएंगे। पिछले सीजन आरसीबी भी 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही थी। फिलहाल मुंबई, गुजरात और आरसीबी के 14-14 अंक है और पंजाब किंग्स 13 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।
ये भी पढ़ें: GT vs SRH: काली मिट्टी की पिच पर किस तरह गुजरात के बल्लेबाजों ने संभाला मोर्चा, कप्तान गिल ने किया खुलासा

- फोटो : IPL
सनराइजर्स के लिए अगर-मगर का फेर
- सनराइजर्स को अगर उम्मीदें जीवंत रखनी है तो पंजाब को अपने सभी मैच गंवाने होंगे।
- दूसरे स्थान पर चल रही गुजरात भी अपने सभी मैच बड़े अंतर से गंवाए।
- दिल्ली कैपिटल्स पंजाब और गुजरात को हराए।
- लखनऊ सुपर जाएंट्स पंजाब और गुजरात को हराए, लेकिन आरसीबी और सनराइजर्स के खिलाफ उसे हार मिले।
- केकेआर भी चार में से अपने दो मुकाबले हारे।
विज्ञापन
पैट कमिंस
- फोटो : ANI
अगर ये सभी चीजें संभव हुई तो सनराइजर्स के पास प्लेऑफ में जाने का मौका हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस स्थिति में सनराइजर्स, लखनऊ और गुजरात के 14-14 अंक होंगे और सनराइजर्स बेहतर नेट रन रेट के लिहाज से अंतिम चार में प्रवेश कर सकती है। हालांकि, यह इतना आसान नहीं है इसलिए सनराइजर्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें किसी चमत्कार से कम नहीं है।