{"_id":"5ca84a09bdec221464537f4f","slug":"virat-kohli-consecutive-5-lose-in-ipl-effect-his-belief-in-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019 से पहले डगमगाया कप्तान कोहली का भरोसा, IPL में प्रदर्शन पर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019 से पहले डगमगाया कप्तान कोहली का भरोसा, IPL में प्रदर्शन पर दिया बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 06 Apr 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन टी-20 लीग में शुक्रवार को जीत की दहलीज तक पहुंचने के बाद भी विराट कोहली की नेतृत्व वाली बैंगलोर जीत हासिल न कर सकी। कोलकाता को 200 से ज्यादा रन लक्ष्य देने वाली बैंगलोर को इस मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कप्तान विराट कोहली बेहद निराश नजर आए।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
कोलकात के हाथों मात खाने के बाद कोहली ने कहा, 'आखिरी चार ओवर्स में टीम के गेंदबाजों ने बेहद खराब गेंदबाजी की। अंतिम क्षणों में हमें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत थी, कुछ भी हमारे हक में नहीं गया और दबाव में हम पूरी तरह से बिखर गए। इस सीजन में यही हमारी कहानी रही है।'
3 of 5
virat kohli rcb
विराट कोहली ने रसेल की बल्लेबाजी को लेकर कहा, 'अगर आप आखिर के अहम ओवर्स में दमदार गेंदबाजी नहीं करेंगे तो रसेल जैसे पावर हिटर के सामने हमेशा ही मुश्किल होने वाली है।' रसेल ने इस मैच के 19वें ओवर में चार छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। अपनी बल्लेबाजी के बारे में उन्होंने कहा, 'मैं जब आउट हुआ, उससे बिल्कुल भी खुश नहीं था। 20-25 रन और बन सकते थे। आखिर के ओवर्स में एबी को ज्यादा स्ट्राइक नहीं मिल पाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली, आरसीबी
कोहली की लगातार 5 हार से कहीं न कही वर्ल्ड कप से पहले उनके मनोबल को गहरा धक्का लगा होगा। कोहली ने कहा, 'मुझे लगता है जितने रन हमने बनाए, वो काफी थे। हम मानसिक तौर पर ज्यादा संतुलित नहीं थे। अगर आप आखिर के 4 ओवर्स में 75 रन नहीं बचा सकते फिर तो मुझे पता नहीं की 100 रन भी बचा पाएंगे या नहीं। क्या गलत हुआ इस पर हम थोड़ी चर्चा करेंगे, इसके अलावा आप ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।'
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली, आरसीबी
मुझे नहीं लगता है ज्यादा बातें करने से हमेशा ही मदद मिलती है। आपको सभी खिलाड़ियों को अकेले रहने देना चाहिए और अगले मैच में जोरदार वापसी करें। अब तक तो यह सीजन बेहद निराशाजनक गया है लेकिन हम अब भी अपने मौके को लेकर आशावादी हैं। हमें बस खुद पर भरोसा करना होगा कि हम सबकुछ बदल सकते हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।