विराट की वजह से रातोंरात बिकी यह किताब, वेस्टइंडीज में मैच के दौरान पढ़ते हुए हो गए थे ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में उस वक्त उस किताब को पढ़ रहे थे जब टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में संघर्ष कर रही थी। मैच के दौरान विराट का सारा ध्यान उस किताब पर लगा था। विराट को किताब पढ़ते देख सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों ने कई तरह की सलाह दी थी।
इस किताब के पब्लिशर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि उनकी किताब की सारी कॉपी भारत में बिक चुकी है और ब्रिटेन में उसकी मांग पहले से अधिक बढ़ गई है। उस ट्वीट में ये भी साफ किया गया है कि जल्द ही ये किताब आएगी और अन्य पाठक भी विराट की तरह इस किताब में लिखी बातों को पढ़ पाएंगे। कुल मिलाकर विराट की वजह से किताब के पब्लिशर को मुफ्त की पब्लिसिटी मिल गई और किताब लोगों तक पहुंच गई।
The Kohli Effect! ‘Detox Your Ego’ Book Sold Out after Fans Notice Virat Reading It, during IND vs WI 1st Test in Antigua.@imVkohli @Virat_Official @DetoxYourEgo @BCCI #TeamIndia #ViratKohli #virat #KingKohli https://t.co/nNyzo3ZcFb
Detox Your Ego नाम की इस किताब को पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी रहे स्टीवन सेल्वेस्टर ने लिखा है। इस किताब में जीवन में आजादी के साथ रहने और अपनी बात मनवाने के स्टेप दिखाए गए हैं। सेल्वेस्टर इंग्लिश काउंटी में मिडलसेक्स के लिए क्रिकेट खेलने के अलावा फुटबॉल भी खेलते थे। बाद में स्टीवन ने लंदन की गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी से मनोचिकित्सा की पढ़ाई की।