टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जब भी मैदान पर होते हैं तो अपनी उपस्थिति बखूबी दर्ज कराते हैं। उनकी आक्रमकता और खेल के प्रति कभी न खत्म होने वाला जुनून उन्हें सबसे जीवित क्रिकेटरों में से एक बनाता है। कोहली मैदान पर जो करते हैं, वह फैंस को काफी रास आता है। आॅस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में आॅलआउट करने के लिए कोहली एक बार फिर अपने रंग में नजर आए और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मैदान पर जमकर मस्ती करते हैं विराट कोहली, नाचते-गाते बढ़ा रहे थे टीम का हौसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैदान पर कोहली की मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर हिट हो चुका है। भारतीय कप्तान की सबसे ज्यादा बात फैंस को यह पसंद आ रही है कि वह अपनी मस्ती में उन्हें भी शामिल कर रहे हैं। कोहली किसी विकेट का जश्न मनाते समय काफी आक्रामक हो जाते हैं तो फिर बीच मैदान पर दर्शकों को इशारे करते हैं कि वह टीम का जोश बढ़ाएं।
टीम इंडिया को पर्थ टेस्ट में जीत के लिए 287 रन का लक्ष्य मिला है। भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान टीम की दूसरी पारी 246 रन पर समेटी और समाचार लिखे जाने तक लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने अपने शीर्ष दो विकेट गंवा दिए हैं।
Always animated. Always entertaining. #FoxCricket #AUSvIND pic.twitter.com/HfYyrP8GI2
बता दें कि पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट को विराट कोहली ने ऐतिहासिक बना दिया। खेल के तीसरे दिन रविवार को करियर का 25वां टेस्ट जमाया। इसी के साथ हमेशा की तरह विश्व क्रिकेट के कई कीर्तिमान भी अपने नाम किए। किंग कोहली ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 25 शतक पूरा करने वाले बल्लेबाज भी बन गए।
सबसे कम पारियों में 25 टेस्ट शतक बनाने के मामले में विराट ने सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों को पछाड़ा। सचिन को यह उपलब्धि हासिल करने में जहां 130 पारियों का इंतजार करना पड़ा था, वहीं गावस्कर ने अपनी 138वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी।