{"_id":"5c173266bdec2256994def9b","slug":"yuvraj-singh-gain-form-before-2019-ipl-auctions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2019 नीलामी से ठीक पहले गरजे युवराज सिंह, फॉर्म में आते ही खेली ताबड़तोड़ पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019 नीलामी से ठीक पहले गरजे युवराज सिंह, फॉर्म में आते ही खेली ताबड़तोड़ पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Saini
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह ने मंगलवार को होने वाली 2019 आईपीएल नीलामी से पहले दमदार पारी खेलकर फ्रेंचाइजी को उन्हें खरीदने का विकल्प दे दिया है। युवी ने पंजाब की तरफ से तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 34 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 41 रन की उम्दा पारी खेली।
2 of 5
yuvraj singh
अब यह देखना रोचक होगा कि युवी की यह पारी उन्हें 2019 आईपीएल नीलामी में मदद करेगी? बता दें कि 2019 आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार को जयपुर में आयोजित होगी। 37 वर्षीय युवी के लिए पिछले साल सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई थी। जी हां, किंग्स इलेवन पंजाब एकमात्र फ्रेंचाइजी थी, जिसने युवी को उनकी बेस प्राइस पर खरीदा था।
3 of 5
yuvraj singh
हालांकि, युवी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस साल नीलामी से पहले रिलीज करने का फैसला किया। घरेलू क्रिकेट में भी युवी का प्रदर्शन औसत ही रहा और क्रिकेट दिग्गजों की माने तो उम्मीद कम ही थी कि इस साल युवी को कोई खरीददार मिलता। मगर तमिलनाडु के खिलाफ विश्वास से लबरेज पारी ने एक बार फिर युवी के लिए विकल्प खोल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
युवराज सिंह
2019 आईपीएल के लिए 8 फ्रेंचाइजी कुल 70 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए जोर लगाएंगी। बता दें कि 12वें सीजन के लिए 1003 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। युवराज ने आईपीएल के अपने बेस प्राइस में कटौती की है।
विज्ञापन
5 of 5
yuvraj singh
सिक्सर किंग युवराज सिंह ने अपने बेस प्राइज में कटौती की है। युवी ने अपना बेस प्राइज घटाकर एक करोड़ रुपए कर दिया है। बता दें कि युवराज सिंह को पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने साथ जोड़ा था, लेकिन वह कोई कमाल नहीं कर पाए थे। इस साल के लिए युवराज सिंह को फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।