{"_id":"5bfa2ba2bdec2241a111b3c4","slug":"virat-kohli-has-to-learn-alot-as-captain-feels-vvs-laxman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने कहा- विराट कोहली को कप्तानी में अभी बहुत कुछ सीखने की जरूरत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने कहा- विराट कोहली को कप्तानी में अभी बहुत कुछ सीखने की जरूरत
Sun, 25 Nov 2018 10:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि विराट कोहली बेशक अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्हें कप्तान के तौर पर काफी कुछ सीखने की जरूरत है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है और माना जा रहा है कि कंगारू टीम के विश्वस्तरीय गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी।
2 of 5
विराट कोहली
टीम इंडिया ने इस साल दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेली, लेकिन वह जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हुई। हालांकि, विराट ब्रिगेड ने काफी अच्छी फाइट जरूर दिखाई। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि इंग्लैंड के हाथों 1-4 से मात मिली। अब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, जहां उसकी जीत की संभावनाएं प्रबल मानी जा रही है क्योंकि मेजबान टीम अपने प्रमुख खिलाड़ियों डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के बिना मैदान संभालेगी। वॉर्नर-स्मिथ बॉल टेंपरिंग विवाद के कारण एक साल का बैन झेल रहे हैं।
3 of 5
मिचेल जॉनसन और विराट कोहली
कोहली की कप्तानी के बारे में बात करते हुए इंडिया टुडे ने लक्ष्मण के हवाले से कहा, 'विराट कोहली का प्रदर्शन अपने आप में सबकुछ कह जाता है। 2014 में एडिलेड में जब उन्होंने पहली बार कप्तानी की, तब वह जीत के लिए गए और मुझे उनकी इस सोच से काफी खुशी हुई। इससे दिखता है कि वह कितने सकारात्मक, आक्रामक और हमेशा प्रभाव छोड़ने पर विश्वास रखते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Virat kohli
लक्ष्मण ने साथ ही कहा कि विराट कोहली बतौर कप्तान प्रगति पर हैं और उन्हें विदेशी दौरों पर काफी कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, 'कोहली का यह रवैया टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिए बेहतर है। विदेशी दौरों पर अधिक सफलता से कोहली को बतौर कप्तान ज्यादा अनुभव हासिल होगा। मुझे लगता है कि लंबे प्रारूप में कोहली अच्छे कप्तान बन सकते हैं। उन्हें चुनौतियों का सामना करना और जिम्मेदारी लेना पसंद हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
वीवीएस लक्ष्मण
बकौल लक्ष्मण, 'मैंने कई कप्तनों को अतिरिक्त दबाव में बिखरते देखा है, लेकिन कोहली का मामला बिलकुल अलग है। जब से वह कप्तान बने हैं, उनकी बल्लेबाजी और प्रदर्शन में लगातार निखार आया है। मेरा मानना है कि कोहली अच्छे कप्तान हैं, लेकिन अभी कार्य प्रगति पर है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।