फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एबीडी का कैच देख दंग रह गए कप्तान कोहली, डीविलियर्स को दिया नया नाम

Fri, 18 May 2018 09:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
virat kohli is impressed by ab devilliers catch gives him new name on twitter
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर एलेक्स हेल्स का एक हाथ से कैच लेकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। इस कैच को देख कप्तान विराट कोहली भी दंग रह गए। उन्होंने एबी डीविलियर्स के कैच से प्रभावित होते हुए उनकी शान में एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में कोहली ने डीविलियर्स को एक नया नाम भी दिया।

virat kohli is impressed by ab devilliers catch gives him new name on twitter
एबी डीविलियर्स

वैसे, डीविलियर्स को उनके शानदार खेल के कारण कई नाम मिल चुके हैं। डीविलियर्स को 'सुपरमैन', 'मिस्टर 360 डिग्री', एबीसीडीई- एबी डीविलियर्स कैन डू एव्रीथिंग और भी कई नामों से जाना जाता है। अब इस धांसू कैच के बाद एबीडी की शान में कोहली ने ट्वीट किया, 'स्पाइडरमैन को आज लाइव देखा'। इसके साथ ही उन्होंने एबी डीविलियर्स को टैग किया। 



 

virat kohli is impressed by ab devilliers catch gives him new name on twitter
एबी डीविलियर्स - फोटो : twitter

विराट के इस ट्वीट को अब तक 63 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। करीब 12 हजार लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं। ढाई हजार से ज्यादा लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli is impressed by ab devilliers catch gives him new name on twitter
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली

बता दें कि डीविलियर्स ने बाउंड्री लाइन पर हवा में उछलकर एक हाथ से एलेक्स हेल्स का दर्शनीय कैच लपका। यह वाकया सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 8वें ओवर में हुआ। मोइन अली की लेंथ गेंद पर हेल्स ने डीप मिडविकेट की दिशा में हवाई फायर किया। वहां मौजूद एबी डीविलियर्स हवा में उछले और एक हाथ से शानदार कैच लपका। यह निश्चित है कि इसे कैच ऑफ द सीजन की लिस्ट में जरूर शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
virat kohli is impressed by ab devilliers catch gives him new name on twitter
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl

इससे पहले एबी डीविलियर्स (69) और मोइन अली (65) व कॉलिन डी ग्रैंडहोम (40) की उम्दा पारियों की बदौलत आरसीबी ने एसआरएच के सामने 219 रन का विशाल लक्ष्य रखा। एसआरएच को रोमांचक मैच में 14 रन से हराया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 218 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 204 रन बना सकी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed