{"_id":"584c1aac4f1c1b7343448119","slug":"virat-kohli-makes-several-record-with-century-against-england-at-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई की आतिशी पारी में 'शूरवीर' विराट ने बनाए एक साथ कई रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई की आतिशी पारी में 'शूरवीर' विराट ने बनाए एक साथ कई रिकॉर्ड
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Dec 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई टेस्ट का तीसरा दिन पूरी तरह विराट कोहली के नाम रहा। विराट ने तीसरे दिन 147 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम इंडिया को परेशानियों के भंवर से निकालकर 51 रनों की बढ़त दिला दी। पुजारा दिन के खेल की दूसरी गेंद पर आउट हुए। इसके बाद वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। विराट ने तीसरे दिन शतकीय पारी खेलकर एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए या कुछ रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए। अभी भी वह नाबाद हैं हो सकता है यह पारी उनके नाम कई और रिकॉर्ड कर जाए
मुंबई की आतिशी पारी में 'शूरवीर' विराट ने बनाए एक साथ कई रिकॉर्ड
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज चार हजार रन
विराट ने आज जैसे ही अपनी पारी का वां रन बनाया वैसे ही उन्होने अपने टेस्ट करियर में 4 हजार रन के आंकड़े को पार कर लिया। विराट भारत की ओर से सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 6 वें स्थान पर हैं उन्होंने 52वें टेस्ट की 89वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। वीरेंद्र सहवाग सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले भारतीयों की सूची में पहले नंबर पर हैं। सहवाग ने 79वीं पारी में यह कारनामा किया था। इसके बाद सुनील गावस्कर(81), राहुल द्रविड़ (84), सचिन तेंदुलकर(86), मोहम्मद अजहरूद्दीन(88) और विराट कोहली(89) का स्थान है।

साल 2016 में एक हजार टेस्ट रन
विराट कोहली ने अपनी 147 रन की पारी के दौरान साल 2016 में 1 हजार टेस्ट रन के आंकड़े को पार किया। उन्होंने इस मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन की समाप्ति तक विराट 79.42 की औसत से 1112 रन बना चुके हैं। विराट ने इस साल 11 टेस्ट की 17वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। पांच साल के लंबे अंतराल के बाद एक कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय ने इस आंकड़े को पार किया है। इससे पहले 2011 में 23 पारियों में 1145 रन बनाए थे। साल 2010 में दो भारतीयों सचिन तेंदुलकर(1562) और वीरेंद्र सहवाग(1442) ने एक कैलेंडर वर्ष में एक हजार से ज्यादा रन बनाए थे। साल 2008 में चार भारतीयों गौतम गंभीर(1134), वीवीएस लक्ष्मण(1086), वीरेंद्र सहवाग(1462) और सचिन तेंदुलकर(1063) ने यह कारनामा किया था। विराट रन औसत के मामले में सबसे आगे हैं। खबर लिखे जाने तक

साल 2016 में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन
विराट साल 2016 में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वालों की सूची में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। विराट ने साल 2016 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट की 40 पारियों में 89 की औसत से 2492 रन बनाए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के जो रूट हैं। रूट ने इस साल खेली 52 पारियों में 49.9 की औसत से 2399 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर हैं। वार्नर ने 49 पारियों में 46.5 की औसत से 2186 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। इसके बाद चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन का नंबर आता है। स्मिथ ने साल 2016 में 48 पारियों में 47.6 के औसत से 2048 और केन विलियमसन 43 पारियों में 43.5 की औसत से 1695 रन बनाए हैं।

मौजूदा सीरीज में 500 से ज्यादा रन
विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में 500 रन पूरे कर लिए। वह सीरीज में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। बतौर कप्तान किसी सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान है। सुनील गावस्कर ही बतौर कप्तान दो बार यह कारनामा कर चुके हैं। गावस्कर ने साल 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 मैचों में 732 रन बनाए थे। इसके बाद साल 1981-82 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 मैचों में पांच सौ रन बनाए थे। विराट फिलहाल जैसे फॉर्म में हैं उसके अनुसार वह चेन्नई में होने वाले पांचवे टेस्ट तक गावस्कर के रिकॉर्ड तक पहुंच सकते हैं।