{"_id":"5d9451348ebc3e0144721b0d","slug":"virat-kohli-met-his-tattooed-super-fan-ahead-of-first-test-against-south-africa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीने पर बनवाया विराट का टैटू, कोहली के फैन ने पार की दीवानगी की सारी हदें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सीने पर बनवाया विराट का टैटू, कोहली के फैन ने पार की दीवानगी की सारी हदें
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टन्नम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली की मुलाकात अपने सबसे बड़े फैन से हुई। विजाग स्टेडियम में विराट ने पिंटू नाम के एक फैंन को अपने गले से लगा लिया। पिंटू ने आश्चर्यजनक रूप से अपने शरीर को भारतीय कप्तान विराट के टैटू से ढका हुआ है। विराट ने भी अपने शरीर पर कई टैटू बनवा रखे हैं, लेकिन अपने सुपर फैन से मिलते ही उनकी आंखें नम हो गईं।
2 of 4
विराट कोहली अपने फैन के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
पिंटू बेहरा ने अपने शरीर पर भारतीय कप्तान से जुड़े हुए 15 टैटू बनवा रखे हैं। पिंटू ओडिशा के रहने वाले हैं और बहुत ही मामूली आय वर्ग के परिवार से आते हैं। देश में होने वाले भारत का हर मैच देखने के लिए वह स्टेडियम पहुंचते हैं। विजाग में पहली बार पिंटु को विराट से मिलने का मौका मिला।
3 of 4
विराट कोहली अपने फैन के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट में सुधीर को सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े प्रशंसक के रूप में जाना जाता है। सुधीर सचिन के संन्यास के बाद भी हर मैच में टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाते हुए स्टेडियम में नजर आते हैं। सुधीर ने अपने शरीर पर तेंदुलकर का नाम और जर्सी नंबर 10 को चित्रित किया है, लेकिन विराट के जबरा फैन बेहरा उनसे भी एक कदम आगे निकल गए हैं और वह कोहली के प्रति अपने प्यार को जताने के लिए खुद के शरीर को विराट के टैटू से ढ़क लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली अपने फैन के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
पिंटू बेहरा ने बताया कि, तीन साल पहले उनको विराट का पहला टैटू मिला था। पिंटू ने कहा कि मैन पहला टैटू 2016 में बनवाया था और मैं तब से इसे जोड़ रहा हूं। अब कुल मिलाकर मेरे शरीर पर15 टैटू हो गए हैं। टीम इंडिया ने विराट कोहली के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विजाग में तीन मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।