फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL के दौरान विराट के नाम बड़ी उपलब्धि, सैकड़ों में इकलौते भारतीय क्रिकेटर

Fri, 20 Apr 2018 02:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli named in 100 most influential people in the world
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का नाम दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया है। 2018 की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में अपना नाम दर्ज कराने वाले विराट ने पिछले साल कुल 2818 रन बनाए थे, जिसमें 11 सेंचुरी भी शामिल हैं।

Virat Kohli named in 100 most influential people in the world
sachin virat

यह लिस्ट टाइम मैग्जीन ने जारी की है। यह 15वां ऐसा मौका था जब टाइम मैग्जीन ने 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम आने के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "29 साल के इस क्रिकेट में अभी रनों की काफी भूख बाकी है।"

Virat Kohli named in 100 most influential people in the world
sangakkara and ponting

विराट कोहली के अलावा इस लिस्ट में कुमार संगकारा और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम भी शामिल है। बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच थी। इसके अलावा इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया व श्रीलंका के खिलाफ दो बार टेस्ट सीरीज में परचम लहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli named in 100 most influential people in the world
Deepika Padukone and Virat Kohli

लिस्ट में खेल जगत के अलावा बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों के नाम भी हैं। लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम शामिल किया गया है। फिल्म 'पद्मावत' में अपने शानदार अभिनय के कारण उनकी लोकप्रियता में भी काफी इजाफा हुआ है। दीपिका और विराट कोहली के अलावा ओला कैब के को-फाउंडर भावीश अग्रवाल को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Virat Kohli named in 100 most influential people in the world
er

लिस्ट में निकोल किडमैन, स्टर्लिंग के ब्राउन, रयान कुगलर और गेल गेडट जैसी कई मशहूर अंतरराष्ट्रीय स्तर हस्तियों के नाम भी हैं। इसके अलावा गायिका रिहाना, जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत आयरलैंड के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री लियो वराडकर का नाम भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed