{"_id":"5af177dd4f1c1b3c0a8b8a3b","slug":"virat-kohli-recalls-his-selection-time-in-indian-cricket-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया में सेलेक्शन की खबर ने उड़ा दिए थे कोहली के होश, कुछ ऐसी थी ड्रेसिंग रूम में पहली क्लास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया में सेलेक्शन की खबर ने उड़ा दिए थे कोहली के होश, कुछ ऐसी थी ड्रेसिंग रूम में पहली क्लास
Tue, 08 May 2018 03:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 08 May 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए आईपीएल सीजन-11 बेहद खराब रहा है। शानदार क्रिकेट खेलने के बावूजद आईपीएल में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने प्रदर्शन का स्तर उठाने में नाकामयाब रही है। इसी बीच कप्तान विराट कोहली ने पहली बार टीम इंडिया में अपने सेलेक्शन के दिनों और ड्रेसिंग रूम में अपनी पहली एंट्री को याद किया।
2 of 5
virat kohli sad
कोहली ने बताया, 'मैंने टीम इंडिया में अपने सेलेक्शन की खबर टीवी पर देखी थी। उस वक्त मैं अपनी मां के साथ टीवी देख रहा था। पांच मिनट बाद ही मेरे पास बोर्ड की तरफ से फोन आया और वे मुझे सेलेक्शन होने की बधाई देने लगे। उस वक्त मानो मेरे हाथों के रोंगटे खड़े थे और मैं इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा था।'
3 of 5
Virat kohli
कोहली ने कहा, 'मुझे अपनी पहली टीम मीटिंग अच्छे से याद है। मुझसे सबसे सामने टीम रूम में स्पीच देने के लिए कहा गया था। उस दिन वहां मौजूद क्रिके के महान खिलाड़ियों के सामने मैं घबरा गया था। सब मेरी तरफ ही देख रहे थे। आज भी हम नए खिलाड़ियों को नर्वस करने के लिए ऐसा करते हैं। यही टीम के साथ मेरी पहली याद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli test
गौरतलब है कि साल 2008 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद 18 अगस्त 2008 को कोहली ने वनडे में पहली बार टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। इसी दिन विराट नीली जर्सी में मैदान पर उतरे थे। वहीं साल 2010 में कोहली ने अपने टी-20 करियर की शुरुआत। वहीं टेस्ट में उनकी पारी आगाज साल 2011 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli
टीम इंडिया के साथ साल 2008 से जुड़े बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम के कप्तान तक का सफर तय कर लिया है। इस बीच विराट कोहली ने तमाम रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। मौजूदा समय में विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।