{"_id":"5d3d52c68ebc3e6cf60c8307","slug":"virat-kohli-rohit-sharma-feud-bcci-and-coa-to-make-peace-but-failed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई भी नहीं सुलझा पाया विराट-रोहित के बीच चल रहा विवाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई भी नहीं सुलझा पाया विराट-रोहित के बीच चल रहा विवाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा और विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप के सेमीफाइनल में जब से टीम इंडिया न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हुई है, तब से कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच तनातनी की खबरें हर दिन सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच खटपट चल रहा है। कुछ दिन पहले ये बात सामने आई थी कि मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को विश्व कप में अधिक मैच नहीं खिलाए जाने को लेकर दोनों के बीच टकराव पैदा हो गया था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। अब ताजा मामला समाने आ रहा है कि दोनों बीच चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए बीसीसीआई ने भी हस्तक्षेप किया है।
2 of 4
विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
अंग्रेजी अखबार द हिंदू की रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई ने खिलाड़ियों से बात की थी और आपसी मतभेद खत्म कर एकजुटता का संदेश देने को कहा था। द हिंदू की रिपोर्ट में बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी के हवाले से लिखा गया है कि, सीओए ने खिलाड़ियों से बात की और टीम में सब कुछ सही है जैसी पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखने को कहा था। साथ ही बताया गया है कि इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद यह तनातनी शुरू हुई।
3 of 4
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि कोहली और रोहित के बीच चल रहे विवाद के बारे में सभी को जानकारी है।इसे सुलझाने की कोशिश भी हुई, लेकिन मामला शायद इतना गंभीर हो चुका है कि सुलझ नहीं पा रहा है। इसमें सीओए के हवाले से लिखा गया है कि जब तक खिलाड़ी उनके पास मदद के लिए नहीं आते हैं वे दखल नहीं देंगे। जब तक वो खुद नहीं कहेंगे तब तक उन्हें कोई विवाद नजर नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को सीओए प्रमुख विनोद राय ने इस तरह की खबरों के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया था। राय ने कहा था कि इस तरह की सारी कहानियां मीडिया के लोगों ने तैयार की है। कुछ दिन पहले गल्फ न्यूज ने रिपोर्ट में दावा किया था कि, टीम इंडिया विश्व कप में दो गुटों में बंटकर खेली।पहला ग्रुप विराट कोहली का था वहीं दूसरा रोहित शर्मा का।मालूम हो कि विंडीज दौरा अगले महीने से शुरू हो रहा है। विराट और रोहित दोनों ही इस दौरे के लिए टीम में शामिल हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।