आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा को ट्विटर पर बर्थडे विश किया है। बता दें कि 30 मई को अनुष्का पूरे तीस साल की हो चुकी हैं। अनुष्का अपने पति विराट कोहली से उम्र में एक साल बड़ी हैं।
विराट ने अनुष्का के लिए खोलकर रख दिया दिल, Birthday के मौके पर दिया ऐसा गिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली ने ट्विटर पर अनुष्का शर्मा को विश करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय लव...बेहद ईमानदार और सकारात्मक इंसान...लव यू'। बता दें कि किसी इंसान को दिल से किया गया विश किसी अनमोल उपहार से कम नहीं होता। ट्विटर पर विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का को केक खिलाते हुए एक तस्वीर भी अपलोड की है।
Happy B'day my love. The most positive and honest person I know. Love you ♥️ pic.twitter.com/WTepj5e4pe
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के खास मौके पर आरसीबी के कप्तान अपने पत्नी को स्पेशल गिफ्ट भी देना चाहेंगे। दरअसल विराट कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी को आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलना है। अगर विराट की टीम यह मुकाबला जीत जाती है तो अनुष्का के लिए इससे बेहतर गिफ्ट भला और क्या हो सकता है।
हालांकि मौजूदा सीजन में आरसीबी की हालत बेहद खस्ता रही है। अब तक खेले कुल सात मुकाबलों में से आरसीबी ने सिर्फ दो में ही कामयाबी हासिल की है। हालांकि मुंबई के खिलाफ यह आरसीबी का नॉक आउट मैच नहीं है।
विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं लग रहा है। आईपीएल में खेली सभी सात पारियों में विराट ने 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ 317 रन बनाए हैं। अंबाती रायडू और केन विलियमसन के बाद विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।