भारतीय टीम ने शनिवार को इंग्लैंड को चौथे और अंतिम टेस्ट में पारी और 25 रन से करारी शिकस्त देते हुए चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका सामना 18 जून 2021 को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में न्यूजीलैंड से होगा। आइए जानते हैं कि सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने क्या कहा?
INDvENG: इंग्लैंड पर 'विराट' जीत से गदगद कोहली, बताया मैच में निर्णायक मोड़ कहां आया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले टेस्ट में मिली हार के बाद हम अधिक लगन के साथ मैदान पर उतरे
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली ने कहा, 'चेन्नई (दूसरे टेस्ट) में वापसी ने मुझे सबसे अधिक प्रसन्न किया। पहले टेस्ट में हम अच्छा नहीं खेले और इंग्लैंड ने हमें पछाड़ दिया। उस मैच में टॉस ने अहम भूमिका निभाई और गेंदबाज अपना दमखम नहीं दिखा सके। इसके बाद हम अधिक लगन के साथ मैदान पर उतरे और बेहतर गेंदबाजी की। ऐसे में यह वापसी बेहद शानदार रही।'
भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत
भारतीय कप्तान ने कहा, 'हमारी बेंच स्ट्रेंथ बेहद मजबूत है और यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है। जब टीम में बदलाव का दौर आयेगा तो इसके प्रदर्शन के स्तर में गिरावट नहीं होगी। इस मैच में ऋषभ और वाशी (सुंदर) की साझेदारी ने निर्णायक मोड़ में पहुंचाया।'
यही हमारी टीम की पहचान
भारतीय कप्तान ने आगे कहा कोहली ने कहा, 'हमें चेन्नई में पहले मैच के बाद अपनी भाव-भंगिमा (बॉडी लैंग्वेज) को सही किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर टीम बेहतरीन है और घरेलू मैदान पर भी उन्हें हराने के लिए हमें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। लय और पैनापन को जारी रखना सबसे महत्वपूर्ण है और यही हमारी टीम की पहचान है।'