{"_id":"5c25f9b5bdec2256a32effc3","slug":"virat-kohli-special-gift-to-jasprit-bumrah-in-melbourne-ground-in-third-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुमराह ने किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, खुश होकर विराट ने बीच मैदान पर दिया ये 'स्पेशल गिफ्ट'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बुमराह ने किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, खुश होकर विराट ने बीच मैदान पर दिया ये 'स्पेशल गिफ्ट'
बॉक्सिंग डे के तीसरे दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। भारतीय गेंदबाजों के आगे आगे कंगारू टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
2 of 6
jasprit bumrah, virat kohli
टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की। बुमराह के इस यादगार प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने उन्हें एक 'स्पेशल गिफ्ट' से नवाजा।
3 of 6
virat kohli
विराट कोहली बुमराह की गेंदबाजी से खुश होकर बीच मैदान पर उन्हें स्पेशल अंदाज में सलाम पेश किया। दरअसल, पैवेलियन लौटते समय विराट ने अपनी टोपी उतारकर बुमराह को सम्मान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जसप्रीत बुमराह
डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए। बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को महज 151 रनों पर समेट दिया।
विज्ञापन
5 of 6
जसप्रीत बुमराह
बता दें जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर कई रिकॉर्ड बना डाले। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर ईयर में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड दौरे पर एक पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।