फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND 1st Inning
317/3 (82.4 ov)
KL Rahul 81(167)*
Devdutt Padikkal 144 (205)
Day 2 - Session 2, India elected to bat

IPL 2025: 'अविश्वसनीय अहसास', खिताबी सूखा समाप्त करने पर आया कोहली का बयान; बोले- मेरा दिल बेंगलुरु के साथ

Wed, 04 Jun 2025 12:41 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 04 Jun 2025 12:41 AM IST
सार

कोहली आईपीएल के शुरुआत से ही आरसीबी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं और आखिरकार 18वें सीजन में जाकर वह आईपीएल की ट्रॉफी उठा सके।

विज्ञापन
Virat Kohli statement on winning IPL Trohpy after 18 years RCB vs PBKS IPL 2025 Final speech highlight
विराट कोहली - फोटो : ANI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का कहना है कि उनका दिल और उनकी आत्मा हमेशा बेंगलुरु के साथ रही। आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। कोहली आईपीएल के शुरुआत से ही आरसीबी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं और आखिरकार 18वें सीजन में जाकर वह आईपीएल की ट्रॉफी उठा सके। 
Virat Kohli statement on winning IPL Trohpy after 18 years RCB vs PBKS IPL 2025 Final speech highlight
विराट कोहली - फोटो : PTI
भावुक हो उठे कोहली
कोहली नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी भावनाओं को काबू नहीं रख सके। अंतिम ओवर में जैसे ही यह सुनिश्चित हुआ कि आरसीबी अब ये मुकाबला अपने नाम कर लेगी तो कोहली भावुक हो उठे। आरसीबी के खिताब जीतने के बाद कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के गले मिले। इतना ही नहीं वह टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल के साथ मिलकर भी खुशी से झूम उठे। 

Virat Kohli statement on winning IPL Trohpy after 18 years RCB vs PBKS IPL 2025 Final speech highlight
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
कोहली ने आरसीबी की जीत के बाद ब्रॉडकास्टर से कहा, यहां, भावनात्मक रूप से, रेड आर्मी मेरे ठीक पीछे बैठी है। ये पल अविश्वसनीय है। यह जीत प्रशंसकों के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी कि टीम के लिए। 18 साल हो गए हैं। मैंने इस टीम को अपने करियर के शुरुआती समय, अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ समय और अब अपना अनुभव दिया है। हर सीजन में, मैंने टीम को जिताने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। आखिरकार इस पल का आना, यह एक अविश्वसनीय अहसास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli statement on winning IPL Trohpy after 18 years RCB vs PBKS IPL 2025 Final speech highlight
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
कोहली बोले- आरसीबी के साथ खिताब जीतकर संतुष्टि मिली
कोहली ने कहा कि बेंगलुरू के साथ खिताब जीतने से उन्हें काफी संतुष्टि मिली और वह नहीं चाहते थे कि यह कहानी किसी और तरीके से आगे बढ़े। उन्होंने कहा, मैंने लगभग हर दूसरी ट्रॉफी जीती है, विश्व कप, टी20, वनडे, चैंपियंस ट्रॉफी। लेकिन आईपीएल? यह बिलकुल सर्वोपरि है। मैंने 18 साल तक अपना सब कुछ दिया है। मैं इस टीम के प्रति वफादार रहा हूं, चाहे कुछ भी हो। ऐसे क्षण भी आए जब मैंने कुछ और सोचा, लेकिन मैं उनके साथ खड़ा रहा और वे मेरे साथ खड़े रहे। मैंने हमेशा उनके साथ (आरसीबी) ट्रॉफी जीतने का सपना देखा। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025 Prize Money: आरसीबी पर हुई पैसों की बारिश, खिलाड़ियों पर भी बरसे रुपये, 14 साल के वैभव ने जीती कार
विज्ञापन
Virat Kohli statement on winning IPL Trohpy after 18 years RCB vs PBKS IPL 2025 Final speech highlight
विराट कोहली - फोटो : PTI
'आरसीबी के लिए आखिर तक खेलूंगा'
उन्होंने कहा, यह किसी भी अन्य टीम के साथ जीतने से कहीं ज्यादा खास है। मेरा दिल बेंगलुरु के साथ है। मेरी आत्मा बेंगलुरु के साथ है और यह वो टीम है जिसके लिए मैं अपने आखिरी आईपीएल मैच तक खेलूंगा। एक खिलाड़ी के तौर पर आप बड़ी जीत का सपना देखते हैं और यह सपना पूरा नहीं हो पाया। आज रात मैं एक बच्चे की तरह सोने जा रहा हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed