{"_id":"5ddb94ba8ebc3e54b0513d74","slug":"virat-kohli-tweets-and-says-impossible-to-outrun-ravindra-jadeja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कप्तान कोहली ने माना रवींद्र जडेजा की फिटनेस का लोहा, फोटो ट्वीट कर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान कोहली ने माना रवींद्र जडेजा की फिटनेस का लोहा, फोटो ट्वीट कर कही ये बात
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ एक तस्वीर शेयर की। विराट ने फोटो के कैपशन में लिखा कि दौड़ने के मामले में रविंद्र जडेजा को हराना नामुमकिन है। तस्वीर में विराट, जडेजा के अलावा ऋषभ पंत भी नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि टीम इंडिया ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज जीता था।
भारतीय कप्तान ने एक फोटो शेयर किया है। इसमें वह जडेजा और ऋषभ पंत के साथ दौड़ते नजर रहे हैं, लेकिन तीनों में सबसे आगे जडेजा हैं। विराट ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि ग्रुप कंडीशनिंग सेशन मुझे पसंद हैं। जब आपके ग्रुप में जड्डू है, तो उनको हराना लगभग असंभव हैं।
कोलकाता टेस्ट में जीत के बाद विराट कोहली लगातार सात टेस्ट जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। उनकी कप्तानी में भारत ने 2013 में लगातार छह टेस्ट जीते थे। ये पहला मौका था, जब किसी टीम ने लगातार चार टेस्ट पारी के अंतर से जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान के रूप में कोहली की यह 33वीं टेस्ट जीत थी। टीम इंडिया को अब अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी जमीन पर खेलना था। बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद कोहली ने कहा था कि, देखते हैं कि विदेश जमीन पर क्या होता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।