फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन के इस होटल में 8 लोगों ने किया डिनर, रेस्त्रां ने बना दिया 44 लाख का बिल

Mon, 25 Nov 2019 01:53 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 25 Nov 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Diners From Dubai Get 44 lakhs Bill For Dinner at China Shanghai Restaurant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के होटल बिल चर्चा में बने रहते हैं। कहीं पर दो केलों के लिए हजारों रुपए का बिल चुकाना पड़ता है तो कहीं एक ग्लास दूध के लिए कुछ होटल वाले मोटी रकम वसूल लेते हैं। कुछ ऐसा ही मामला चीन के शंघाई से सामने आया है। इस होटल ने 8 लोगों के डिनर के लिए 418,245 युआन यानी 44 लाख 26 हजार रुपये से भी ज्यादा का बिल थमा दिया। अपने इस बिल के वजह से यह होटल इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

Diners From Dubai Get 44 lakhs Bill For Dinner at China Shanghai Restaurant
मैगी रेस्त्रां - फोटो : सोशल मीडिया

इस बिल में सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमें केवल 20 फूड आइटम्स का जिक्र है। अगर केवल 20 तरह के व्यंजन के लिए 44 लाख रुपए का बिल चुकाना पड़े तो ये बहुत बड़ी बात है। बता दें कि शंघाई के 'मैगी रेस्त्रां' में दुबई से आए 8 लोग डिनर करने पहुंचे थे। चीन के एक पॉपुलर मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बिल को लोग हैरत भरी नजरों से देख रहे हैं।

Diners From Dubai Get 44 lakhs Bill For Dinner at China Shanghai Restaurant
वायरल बिल - फोटो : सोशल मीडिया

शुरुआत में तो होटल के कर्मचारियों ने इस बिल को पूरी तरह से फर्जी बताते हुए फोटोशॉप वाला बिल बताया। लेकिन इस रेस्त्रां के मालिक और चीफ शेफ सन झाओगुओ ने माना कि यह बिल असली है और उन्होंने यह अति महंगा डिनर सर्व किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diners From Dubai Get 44 lakhs Bill For Dinner at China Shanghai Restaurant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मैगी रेस्त्रां के चीफ शेफ सन झाओगुओ के मुताबिक यह डिनर दुबई से आए एक ग्राहक और उनके दोस्तों के लिए तैयार किया गया था। इस डिनर को बनाने के लिए 2000 साल पुराने सॉल्ट प्लेट का इस्तेमाल किया था। इस महंगे डिनर के बिल का एक वीडियो भी खूब शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Diners From Dubai Get 44 lakhs Bill For Dinner at China Shanghai Restaurant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि चीन के बाजार नियमों के अनुसार यह महंगा डिनर नियमों का उल्लंघन है। लिहाजा, बीते बुधवार को जांच दल के कुछ अधिकारी रेस्त्रां पहुंचे थे। घंटों की जांच के बाद अधिकारी लौट गए। जांच की रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed