आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी को तीन महीने हो चुके हैं। इन दिनों अनुष्का शर्मा आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए लगातार स्टेडियम में हाजिरी दे रही हैं।
IPL में नजर आ रही 'विरुष्का' की खास बॉन्डिंग, लोग पहले भी पूछ चुके कब आ रहा 'नन्हा कोहली'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। खबर है कि विराट की वाइफ अनुष्का प्रेग्नेंट हैं। इस पर कुछ फैंस ने ट्विटर पर विराट को टैग करते हुए पूछा है कि क्या भाभी प्रेग्नेंट हैं।
बता दें कि हाल ही में विराट कोहली ने एक ट्वीट में लिखा था कि उनके जीवन में बहुत सी खुशियां आने वाली हैं जिसका जल्द ही खुलासा होगा।
There’s a lot that’s happening right now. Fill you guys in real soon! 👌
बस फिर क्या था..तबसे फैंस लगातार इस ट्वीट को उनकी पत्नी अनुष्का की प्रेग्नेंसी से जोड़कर देख रहे हैं। विराट के इस ट्वीट के बाद बैक टू बैक यूजर्स रिट्वीट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हैलो विराट में आपका बिग फैन हूं क्या सीक्रेट है अनुष्का जी प्रेग्नेंट हैं क्या??'
Chhota Kohli aane wala hai 😂
तो कुछ फैंस ने लिखा, 'नन्हा विराट आएगा या नन्ही अनुष्का'। गौरतलब है कि 1 मई को ही विराट ने अनुष्का शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेट किया है, लेकिन अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि उनकी तरफ से नहीं की गई है।
Is she pregnant?