पाकिस्तान के पूर्व विस्फोटक बल्लेेबाज शाहिद अफरीदी ने ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में अपने पुराने ताबड़तोड़ अंदाज में नजर आए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके आफरीदी ने रविवार को ब्राम्पटन में हुए मैच में महज 40 गेंदों पर ही नाबाद 81 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और पांच छक्के जड़े। 81 रन में से 70 रन अफरीदी ने चौकों और छक्कों की मदद से ही बना डाले।
फिर दिखा अफरीदी का पुराना अंदाज, 40 गेंदों में ठोक दिए नाबाद 81 रन
अफरीदी के इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत ब्राम्पटन वुल्व्ज ने एडमंटन रॉयल्स को 27 रन से हरा दिया। ग्लोबल टी20 कनाडा लीग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बूम-बम अफरीदी की इस पारी का वीडियो शेयर किया गया है।
Watch @SAfridiOfficial hitting the ball out of the stadium with so much ease. Exciting atmosphere in the stadium..BOOM! #GT2019 #BWvsER pic.twitter.com/zxYersLyAz
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडमंटन रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 180 रन की बना पाई, रिची बेरिंगटन ने 28, कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 21, जेम्स नीशाम ने 33 और शादाब खान ने 27 रन का योगदान दिया, लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। ब्रॉम्पटन की ओर से जहूर खान और ईश सोढ़ी ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि वहाब रियाज के खाते में एक विकेट आया।