भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे जल्द ही पिता बनने वाले हैं। रहाणे ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। रहाणे ने पत्नी राधिका के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि राधिका प्रेगनेंट हैं। अजिंक्य रहाणे भी अपनी पत्नी के इन तस्वीरों में साथ नजर आ रहे हैं। यह राधिका के 'गोद भराई रस्म' की तस्वीरें लग रही हैं जिसमें वह मराठी वेशभूषा में हैं।
पिता बनने वाले हैं अजिंक्य रहाणे, तस्वीरें शेयर कर जाहिर की अपनी खुशी
मालूम हो कि अजिंक्य रहाणे अपने बचपन की दोस्त राधिका धोपावकर के साथ 26 नवंबर 2014 को शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों ने मराठी रीति-रिवाजों के साथ अपनी शादी की। दरअसल, राधिका और रहाणे पड़ोसी थे। दोनों का घर अगल बगल ही था।
A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane) on
पहले इन दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती थी। रहाणे जहां शांत स्वाभाव के थे तो वहीं राधिका तेज थीं। शुरुआत में ये दोनों दोस्तों की तरह ही एक दूसरे से मिलते और हैंगआउट करते थे। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर इन्होंने एक- दूसरे के साथ जिंदगी गुजारने का फैसला किया।
वेस्ट इंडीज दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम में तो अजिंक्य रहाणे का चयन किया गया, लेकिन वनडे सीरीज के लिए उन्हें जगह नहीं मिली है। इसपर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने चयनकर्ताओं के इस फैसले को लेकर अपनी हैरानी जताई थी।