{"_id":"5d401e3d8ebc3e6d1766fa3c","slug":"chris-gayle-smashed-century-in-just-54-balls-with-12-sixes-in-g20-canada-league","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर दिखा क्रिस गेल का रौद्र रूप, सिर्फ 54 गेंदों पर 12 छक्के के बूते ठोके 122 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिर दिखा क्रिस गेल का रौद्र रूप, सिर्फ 54 गेंदों पर 12 छक्के के बूते ठोके 122 रन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 30 Jul 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विश्व कप 2019 में शांत रहने वाले टी-20 क्रिकेट के शहंशाह क्रिस गेल का बल्ला एक बार फिर बोला है। कनाडा ग्लोबल टी-20 में वैनकौवर नाइट की ओर से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 54 गेंद में में ताबड़तोड़ 122 रन ठोक डाले।
Trending Videos
2 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खब्बू बल्लेबाज की इस पारी में 12 छक्के और 7 चौके भी शामिल थे। मॉन्ट्रियल टाइगर्स के खिलाफ गेल नाबाद रहे। इस पारी के दमपर ही वैंकूवर नाइट ने तीन विकेट के नुकसान पर 276 रन बन सका, जो टी-20 क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सर्वाधिक स्कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
गेल की इस तूफानी पारी की बदौलत वैनकौवर नाइट ने मॉन्ट्रियल टाइगर्स के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 276 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि खराब मौसम के कारण के कारण मैच की दूसरी पारी नहीं हो सकी और दोनों टीमों को एक-एक अंक आपस में बांटना पड़ा।
4 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्धशतक जड़ने से पहले तक गेल धीमी पारी खेल रहे थे, लेकिन छक्का लगाकर उन्होंने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर इसके बाद उन्होंने शतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 19 गेंदों का और सहारा लिया। 47 गेंदों पर उन्होंने शतक जड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
याद हो कि 39 वर्षीय क्रिस गेल ने भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। भारत को वेस्टइंडीज में 8 अगस्त से 14 अगस्त के बीच 3 मैचों की वन-डे सीरीज खेलनी है। क्रिस गेल को वेस्ट इंडीज की वनडे टीम में मौका मिला है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।