सब्सक्राइब करें

वाघा बॉर्डर पर शर्मनाक हरकत करने वाला यह खिलाड़ी करेगा हिंदुस्तानी लड़की से शादी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 30 Jul 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Pak cricketer Hasan ali shameless antics at wagah border will get married to haryana shamia arzoo
हसन अली - फोटो : सोशल मीडिया

हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कोई विवाद नहीं बल्कि शादी है। चर्चा है कि पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली हिंदुस्तान की बेटी से निकाह करने जा रहे हैं।



हसन अली इससे पहले भारतीय मीडिया की नजरों में तब आए थे, जब 22 अप्रैल 2018 को वह पंजाब के बाघा बॉर्डर पर शर्मनाक हरकत करते हुए नजर आए थे और वहां सुरक्षा के लिए तैनात भारतीय सौनिकों को उकसाने की कोशिश की थी। वाघा सीमा पर झंडा उतारने के समारोह के दौरान हसन अली अजीबोगरीब हरकत करते हुए इधर-उधर छलांग लगाते दिखे थे।
 
 

Trending Videos
Pak cricketer Hasan ali shameless antics at wagah border will get married to haryana shamia arzoo
हसन अली

हसन अली की इस हरकत पर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने उन्हें भी फटकार लगाई थी। शोएब ने कहा था कि आप वहां वाघा बॉर्डर पर छलांगें मार रहे हो, मैदान पर आकर बॉलिंग करो और अपना प्रदर्शन दिखाओ, मैदान पर जोर लगाओ। ये चीजें तब अच्छी लगती हैं जब आप छह-सात बल्लेबाजों को मैच में आउट करते हैं, आपने आकर 84 रन खा लिए। शोएब ने कहा था कि न पेस है, न स्विंग है, मुझे समझ नहीं आता कि वह क्या हासिल करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pak cricketer Hasan ali shameless antics at wagah border will get married to haryana shamia arzoo
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा की जिस लड़की के साथ हसन की शादी होने जा रही है उसका नाम शामिया आरजू है। वह हरियाणा के नूंह की रहने वाली है। एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर नूंह की शामिया आरजू के साथ हसन की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्में हसन अली और नूंह के चंदेनी निवासी शामिया की दुबई के ऐटलांटिस पाम जुमेरा पार्क होटल में शादी होगी। 

Pak cricketer Hasan ali shameless antics at wagah border will get married to haryana shamia arzoo
हसन अली - फोटो : bbc

हमेशा अपने खेल से कम और विवादों से अधिक सुर्खियों में रहने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने पाक के लिए 9 टेस्ट खेलकर 31 विकेट लिए हैं, जबकि उन्होंने 53 वनडे मैचों में 82 विकेट अपने नाम किए हैं। शामिया के पिता पूर्व बीडीपीओ लियाकत अली ने अमर उजाला से बताया कि शादी 20 अगस्त को होगी। परिवार के दस सदस्य 17 अगस्त को दुबई जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed