फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट खेलने की तैयारी में भारत, विराट बोले-बेहतर तैयारी की जरूरत

Mon, 25 Nov 2019 09:25 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 25 Nov 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
We are open to anything Virat Kohli on taking on Australia in a day night Test match
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

कोलकाता में पिंक गेंद से पहली जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट खेलने की बात कही है। विराट ने बांग्लादेश से 2-0 से सीरीज जीतने के बाद कहा कि टीम इंडिया अगले साल ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट खेलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि गुलाबी गेंद से ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर खेलने के लिए बेहतर तैयारी करनी होगी। मालूम हो कि पिछले साल भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने से इंकार कर दिया था। 

We are open to anything Virat Kohli on taking on Australia in a day night Test match
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश के खिलाफ गुलाबी गेंद से पहली बार टेस्ट मुकाबला खेलने उतरी टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारतीय कप्तान ने पिंक बॉल से शतक ठोकने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल गाबा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाइट टेस्ट मुकाबला गुलाबी गेंद से हो सकता है।

We are open to anything Virat Kohli on taking on Australia in a day night Test match
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अगर डे-नाइट टेस्ट मैच हुआ तो दर्शकों को एक जबरदस्त रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है, जो बांग्लादेश के खिलाफ नहीं मिला। मालूम हो कि कोलकाता टेस्ट मैच के तीनों दिन 50 हजार से ज्यादा दर्शकों ने एक साथ स्टेडियम में बैठकर मैच देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
We are open to anything Virat Kohli on taking on Australia in a day night Test match
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली ने कहा कि गुलाबी गेंद से खेल के लिए पूरी तरह से योजना बनाई जानी चाहिए। कप्तान के रूप में कोहली की यह 33वीं टेस्ट जीत है। विराट ने कहा कि हम अगली सीरीज न्यूजीलैंड में खेलेंगे और हमारे दिमाग में अब अगली सीरीज जीत है। देखते हैं कि विदेश जमीन पर क्या होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed