फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉन्ग ड्राइव पर जानलेवा हो सकती है लापरवाही, ये छह बातें रखें ध्यान

Mon, 25 Nov 2019 09:18 AM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 25 Nov 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Long Drives Harmful Effects keep six things in mind carelessness can be fatal Or Deadly
Long Drive - फोटो : Social Media

अक्सर लोग लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद करते हैं, खासतौर पर अपनी कार से। इसके लिए लोग अपने शहर के आसपास के टूरिस्ट प्लेस या ऐसी ही दूसरी जगहों को चुनते हैं जहां 9 से 10 घंटे तक ड्राइव करके आसानी से पहुंचा जा सके। यह बात भी सही है कि कार से ऐसा सफर मजेदार महसूस होता है। लेकिन लॉन्ग ड्राइव पर जाते समय कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। क्योंकि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। आगे पढ़ें: यह है ताजा मामला

Long Drives Harmful Effects keep six things in mind carelessness can be fatal Or Deadly
long drive
यह है ताजा मामला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक युवक काे टाइट जींस पहनकर ऑटोमेटिक कार से लॉन्ग ड्राइव पर जाने के बाद कार्डियक अरेस्ट की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दरअसल, पीतमपुरा निवासी सौरभ शर्मा 10 अक्तूबर काे कार से ऋषिकेश गए थे। वहां पहुंचने पर उन्हें तकलीफ हुई ताे किसी और की मदद से 12 अक्तूबर काे दिल्ली लाैट आए। लेकिन सबकुछ सामान्य नहीं था।

उनके अचानक बेहोश होने पर परिजन उन्हें मैक्स अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच में पता चला कि पल्मोनरी इम्बोलिज्म की वजह से कार्डियक अरेस्ट आया है। हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. नवीन भामरी ने बताया कि सौरभ की सांसें थम गई थीं। बीपी या पल्स भी रिकाॅर्ड नहीं हो रहा था। सीपीआर से धड़कन शुरू हुई और वह होश में आए और जान बची। आगे पढ़ें: क्या थी कार्डियक अरेस्ट आने की वजह

Long Drives Harmful Effects keep six things in mind carelessness can be fatal Or Deadly
Heart attack
क्या थी कार्डियक अरेस्ट आने की वजह

कार्डियक अरेस्ट की वजह से युवक की हार्ट बीट और पल्स रुकने के साथ शरीर के अंग नीले पड़ गए थे। डाॅक्टराें ने 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। डाॅक्टराें के अनुसार लॉन्ग ड्राइव के दौरान टाइट जींस पहनकर लगातार आठ घंटे तक ऑटोमेटिक कार चलाने के दाैरान टांगाें में खून का थक्का जम गया था, जाे टूटकर फेफड़ाें तक पहुंच गया। इसी वजह से उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। फेफड़ों की धमनियों में रक्त की आपूर्ति बाधित हाेने काे पल्मोनरी इम्बोलिज्म कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Long Drives Harmful Effects keep six things in mind carelessness can be fatal Or Deadly
Long car Drive india - फोटो : सांकेतिक फोटो
इन बातों का रखें ख्याल
  • 1. मैक्स अस्पताल के डॉक्टर योगेश कुमार छाबड़ा कहते हैं कि कार से लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो हर एक-दो घंटे में थोड़ा ब्रेक लें। अपने पैरों को आराम दें और हो सके तो हल्की चहलकदमी करें, ताकि शरीर में रक्त संचार सामान्य रहे।
  • 2. लॉन्ग ड्राइव के दौरान एक ही पोजीशन में बहुत देर तक आपको बिल्कुल भी नहीं बैठना चाहिए। थोड़े-थोड़े अंतराल से अपने बैठने की पोजीशन बदलते रहें।
  • 3. लॉन्ग ड्राइव के दौरान रास्ते भर खूब पानी पिएं। आगे पढ़ें: यह सावधानी भी बरतें 
विज्ञापन
Long Drives Harmful Effects keep six things in mind carelessness can be fatal Or Deadly
excess tight jeans - फोटो : social media
यह सावधानी भी बरतें
  • 4. अपने सफर पर आरामदायक कपड़े पहनकर निकलें। शरीर से चिपके कपड़े जैसे टाइट जींस वगैरह से ब्लड क्लॉटिंग का खतरा बढ़ जाता है।
  • 5. लॉन्ग ड्राइव के दौरान शराब के सेवन से दूर रहें। क्योंकि डिहाइड्रेशन की वजह से भी क्लॉटिंग हो सकती है।
  • 6. इसके साथ ही अधिक वजन वाले लोग या किसी बीमारी या सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभा ले रहे लोग लॉन्ग ड्राइव पर जाने से बचें। क्योंकि ऐसे लोगों में भी ब्लड क्लॉट होने का खतरा रहता है। यदि आप ऑटोमेटिक कार से लॉन्ग ड्राइव पर निकले हैं तो इन बातों का जरूर ख्याल रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed