फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत ने बदला क्रिकेट का 142 साल पुराना इतिहास, लगातार चौथी बार एक पारी से जीता टेस्ट मैच

Mon, 25 Nov 2019 07:55 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 25 Nov 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
INDvBAN Team India Become The first Test Team to win four Consecutive matches by an Inning
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को ईडन गार्डन के मैदान पर एक पारी और 46 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। भारतीय टीम दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने लगातार चार टेस्ट मैच पारी और रन के अंतर से जीता है। ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को मात देकर मैच की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया।

INDvBAN Team India Become The first Test Team to win four Consecutive matches by an Inning
टीम इंडिया - फोटो : social media

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पुणे टेस्ट में पारी और 137 रन से मात दी थी। इसके बाद रांची टेस्ट में भी अफ्रीकी टीम को एक पारी और 202 रन से हराया था। तीसर मैच हराया बांग्लादेश को इंदौर में पारी और 130 रन से और चौथी बार कोलकाता टेस्ट में एक पारी और 46 रन से बांग्लादेशी टीम को हराकर इतिहास रच दिया। 142 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार किसी टीम ने ऐसा किया है।

INDvBAN Team India Become The first Test Team to win four Consecutive matches by an Inning
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया की भारतीय सरजमीं पर लगातार ये 12वीं टेस्ट सीरीज जीत है। इस मामले में भी भारतीय टीम ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। हालांकि, इससे पहले भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीकाई टीम का टेस्ट सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर ये विश्व रिकॉर्ड कायम किया था, लेकिन इस सीरीज को जीतने के साथ ही इसे और मजबूत कर दिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दो बार 10-10 टेस्ट सीरीज अपने यहां लगातार जीती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvBAN Team India Become The first Test Team to win four Consecutive matches by an Inning
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पिछले चार टेस्ट मुकाबले

  • साउथ अफ्रीका को पुणे में पारी और 137 रन से हराया 
  • साउथ अफ्रीका को रांची में पारी और 202 रन से हाराया
  • बांग्लादेश को इंदौर में पारी और 130 रन से मात दी
  • बांग्लादेश को कोलकाता में पारी और 46 रन से शिकस्त दी
विज्ञापन
INDvBAN Team India Become The first Test Team to win four Consecutive matches by an Inning
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम ने इस टेस्ट में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। टीम इंडिया  पहली ऐसी टीम बन गई, जिसने लगातार सात टेस्ट मैच में अपनी पारी घोषित की है। टीम इंडिया ने 2019 में सातवीं बार अपनी पारी घोषित की । भारत से पहले लगातार छह टेस्ट मैच में पारी की घोषणा करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की टीम के नाम था। इंग्लैंड ने साल 2009 में ये कारनामा किया था। अब दस साल के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड के इस रिकॉर्ड को तोड़कर इसे अपने नाम कर लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed