{"_id":"5dda55a48ebc3e54ad717483","slug":"indvban-team-india-make-five-important-records-during-pink-ball-test-against-bangladesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिंक बॉल टेस्टः विराट-इशांत सहित भारत-बांग्लादेश मैच में बने पांच प्रमुख रिकॉर्ड्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पिंक बॉल टेस्टः विराट-इशांत सहित भारत-बांग्लादेश मैच में बने पांच प्रमुख रिकॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 25 Nov 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को ईडन गार्डन के मैदान पर एक पारी और 46 रन से हराकर अपने पहले डे-नाइट टेस्ट का शानदार आगाज किया। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला तीसरे दिन ही खत्म हो गया। भारत ने इस सीरीज को 2-0 से अपने नामा कर लिया। इस गुलाबी गेंद के मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने। आइए जानते हैं पिंक बॉल के मैच में कौन से रिकॉर्ड कायम हुए और कौन से टूटे।
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
ईडन गार्डंस पर खेले जा रहे खेल के दूसरे दिन कोहली के बल्ले से टेस्ट करियर का 27वां शतक निकला। इस सैकड़े के साथ विराट न सिर्फ गुलाबी गेंद से सेंचुरी जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए बल्कि उन्होंने विश्व क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े। विराट ने शतक जड़ बतौर कप्तान रिकी पोंटिंग को पछाड़ दिया। बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में कोहली और पोंटिग 19-19 टेस्ट शतकों के साथ बराबरी पर थे, लेकिन इस मैच में शतक जड़ कोहली पोंटिंग से आगे निकल गए।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 32 रन बनाते ही बतौर कप्तान सबसे तेज पांच हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। विराट ने जहां 86वीं पारी में यह कमाल किया तो ऑस्ट्रेलिया कप्तान रिकी पोंटिंग ने 97 तो वेस्टइंडीज के महानतम कप्तान क्लाइव लॉयड ने 106वीं पारी में पांच रन पूरे किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
रोहित शर्मा पिंक बॉल टेस्ट में छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। इसके अलावा रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (398 छक्के) को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया। रोहित के नाम पर अब कुल 399 छक्के हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया ने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इस पिंक बॉल टेस्ट में पहली गेंद, पहला मेडन और पहला विकेट लेकर इशांत ने अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की। वह गुलाबी गेंद से पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।