{"_id":"5dda659f8ebc3e54cb57551a","slug":"india-vs-bangladsh-virat-kohli-breaks-ms-dhonis-record-with-pink-ball-test-victory","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने तोड़ा धोनी का यह बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली ने तोड़ा धोनी का यह बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 25 Nov 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय तेज गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और कप्तान विराट कोहली (136) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए दूसरे व ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 46 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
इस जीत के साथ विराट कोहली लगातार सात टेस्ट जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। पिंक बॉल टेस्ट में उन्होंने ये खास उपलब्धि हासिल की। विराट से पहले ये रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। उनकी कप्तानी में भारत ने 2013 में लगातार छह टेस्ट जीते थे। वहीं, विराट की कप्तानी में भारत की यह लगातार सातवीं जीत है।
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
विराट कोहली आस्ट्रेलिया के एलेन बार्डर को पीछे छोड़कर दुनिया के पांचवें सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। उनकी कप्तानी में 53 मैचों में यह 33वीं जीत है। बार्डर ने 93 टेस्टों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए 32 मैच जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इस लिस्ट में 53 टेस्ट जीतकर द.अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ पहले स्थान पर हैं, जबकि 48 जीत के साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे स्थान पर स्टीव वॉ हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 41 मैच जीते हैं। वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड ने भी बतौर कप्तान 36 मैच जीते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।