फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीत के बाद 'दादा' की 'विराट' तारीफ, बोले- 'शुरुआत उन्होंने की और आगे हम बढ़ा रहे हैं'

Mon, 25 Nov 2019 07:53 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 25 Nov 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
virat kohli says on team Indias Test success, It all started with Dadas team
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया ने दूसरे व ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 46 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया की इस जीत भारतीय तेज गेंदबाजों के अलावा कप्तान विराट कोहली की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आइए जानते हैं ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली ने क्या कहा?



 

virat kohli says on team Indias Test success, It all started with Dadas team
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

इस 'विराट' जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली टीम के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की। साथ ही कोहली ने पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के जमाने को भी याद किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा 'दादा' ने शुरू की थी, जिसे हम आगे बढ़ा रहे हैं।

virat kohli says on team Indias Test success, It all started with Dadas team
विराट कोहली और सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

जीत के बाद विराट ने कहा, 'अब हमने खड़ा होना सीख लिया है और पलटवार भी करते हैं। यह सब कुछ दादा (सौरव गांगुली) की टीम से शुरू हुआ था, जिसे हम अब आगे बढ़ा रहे हैं। अब हमारे गेंदबाज बेखौफ हैं और उन्हें अपने ऊपर पूरा यकीन है। वह किसी भी बल्लेबाज के सामने खेलने को तैयार हैं। हमने बीते 3 से 4 साल में जो भी मेहनत की है हमें उसका फल मिल रहा है। जब एक टीम तैयार हो रही होती है, तब बहुत कुछ कहने की जरूरत होती है। अब हमारे खिलाड़ी जानते हैं कि उन्हें क्या कुछ करने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli says on team Indias Test success, It all started with Dadas team
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने आगे कहा, 'ईडन गार्डेंस  में खचाखच भरे दर्शकों की जमकर तारीफ की। बता दें कि लगभग पचास हजार से ज्यादा दर्शक इस ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट को देख रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि आज हमें उम्मीद नहीं थी कि यहां इतने लोग मैच देखने आएंगे क्योंकि हम यह मैच करीब-करीब जीत ही चुके हैं। 

विज्ञापन
virat kohli says on team Indias Test success, It all started with Dadas team
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट ने आगे कहा, 'मगर भारतीय टीम की जीत का गवाह बनने के लिए यहां भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा उदाहरण सेट करता है और मेरी बात को साबित करता है, जो मैंने टेस्ट सेंटर्स को लेकर कही थी। अगर हम इस दिशा में आगे बढ़ते हैं तो यह एक अच्छा कदम है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed