फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट पर फूटा गावस्कर का गुस्सा, कहा- कोहली जब पैदा नहीं हुए थे तब से जीत रही है टीम इंडिया

Mon, 25 Nov 2019 07:53 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 25 Nov 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar says to virat kohli team india were also winning in 70s and 80s  
गावस्कर-कोहली - फोटो : अमर उजाला

गुलाबी टेस्ट जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 'दादा' सौरव गांगुली की जमकर तारीफ की, लेकिन गांगुली को लेकर विराट की यह तारीफ पूर्व दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर को रास नहीं आई और उन्होंने भारतीय कप्तान के प्रति नाराजगी जताई है।


 

Sunil Gavaskar says to virat kohli team india were also winning in 70s and 80s  
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट में बांग्लादेश को पार और 46 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की। घरेलू सरजमीं पर भारत ने यह 12वीं सीरीज जीती है, जबकि विराट की कप्तानी में भारत की यह सातवीं जीत है। बता दें कि भारत ने पहला टेस्ट पारी और 130 रन से जीता था।

Sunil Gavaskar says to virat kohli team india were also winning in 70s and 80s  
विराट कोहली और सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

पिंक बॉल टेस्ट में 'विराट' जीत के बाद कप्तान कोहली ने पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली की जमकर तारीफ की और उनके जमाने को याद किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा 'दादा' ने शुरू की थी, जिसे हम आगे बढ़ा रहे हैं। विराट के इसी बयान पर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने नाराजगी जताई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Gavaskar says to virat kohli team india were also winning in 70s and 80s  
gavaskar and kohli

गावस्कर ने कहा, 'विराट शायद भूल गए हैं कि गांगुली की टीम से पहले भी भारतीय टीम क्रिकेट खेलती थी और उसने सत्तर और अस्सी के दशक में विदेशी और घरेलू जमीन पर कई जीत दर्ज की थी। यदि लोग ऐसा मान रहे हैं कि हमारे देश की टीम ने 90 के दशक में क्रिकेट खेलना और जीतना शुरू किया तो वे गलत हैं। 1970 से लेकर 1988 तक भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की।'

विज्ञापन
Sunil Gavaskar says to virat kohli team india were also winning in 70s and 80s  
सुनील गावस्कर

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा विराट भले ही तब पैदा नहीं हुए थे लेकिन लेकिन आप यदि उस दौर के रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो पाएंगे कि टीम इंडिया का रिकॉर्ड उस दौर में भी बेहतर था। ये बात अलग है कि उस दौर में सीमित क्रिकेट होता था और वनडे क्रिकेट भी ज्यादा नहीं होता था। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि भारतीय टीम ने 90 के दशक में ही जीतना शुरू किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed