फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: देखना चाहते हैं स्टेडियम में बैठकर मैच, नहीं मिल रही टिकट, यह रहा समाधान

Mon, 14 May 2018 01:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 14 May 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
where to buy ipl 2018 match tickets
ipl 2018

आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की चुनौती बेशक समाप्त हो चुकी है, लेकिन दिल्ली एनसीआर के लोगों में आईपीएल क्रिकेट को लेकर जुनून अभी खत्म नहीं हुआ है। हालांकि अधिकांश फैंस को अभी तक इसकी जानकारी नहीं है कि आईपीएल में आगे होने वाले मैचों की टिकेट वे कहां से और कैसे खरीदें।



लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि आप भी स्टेडियम में बैठकर अपने चहेते खिलाड़ियों को खेलते देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मैच से पहले प्री-ऑर्डर टिकट बुक करना होगा। तो आइए सबसे पहले आपको बताते हैं कि आईपीएल मैच के टिकट कहां-कहां उपलब्ध हैं।

सीधे वेबसइट से जाकर करें टिकट बुक

where to buy ipl 2018 match tickets
ipl tickets

आप देश के किसी भी कोने में बैठकर आईपीएल मैच का टिकट बुक कर सकते हैं। फैंस आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सर्चिंग ब्राउजर पर जाकर  www.iplt20.com लिखें और 'बाय टिकट' पर क्लिक कर अपने पसंदीदा मैच की टिकट खरीदें।

मैट्रो स्टेशन पर उपलब्ध टिकट

where to buy ipl 2018 match tickets
कानपुर में आईपीएल की तस्वीरें - फोटो : amar ujala

दिल्ली-एनसीआर के निवासी चाहें तो अपने सबसे नजदीकी मैट्रो स्टेशन पर जाकर भी आईपीएल का टिकट खरीद सकते हैं। बता दें कि प्रगति मैदान (गेट नंबर-2), कश्मीरी गेट (गेट नंबर-5/6), साकेत (गेट नंबर-3), जसोला (गेट नंबर-1/2) और ओखला मैट्रो स्टेशन पर आईपीएल के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये वेबसाइट्स भी हैं काम की

where to buy ipl 2018 match tickets
IPL 2018 - फोटो : File

आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा कई और भी वेबसाइट जहां से आप आईपीएल मैचों का टिकट खरीद सकते हैं। इनमें BookMyShow, Insider.in, TicketGenie, EventsNow, Liveinstyle and Paytm जैसी वेबसाइट्स शुमार हैं।

विज्ञापन

24x7 स्टोर्स से खरीदें टिकट

where to buy ipl 2018 match tickets
cheerleaders

यूजर चाहें तो 24x7 स्टोर्स से भी आईपीएल के टिकट खरीद सकते हैं। यदि आप दिल्ली-एनसीआर के निवासी हैं तो द्वारका, शालीमार बाग, क्नॉट प्लेस और निर्माण विहार स्थित 24x7 स्टोर्स से भी आईपीएल के टिकट खरीद सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed